फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Freddy Daruwala: फ्रेडी दारूवाला ने लगाई लंबी छलांग, इस फिल्म से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे अभिनेता

Tue, 25 Jul 2023 06:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फ्रेडी दारूवाला अपने अभिनय से लाखों दिलों में जगह बना चुके हैं। 'हॉलीडे', 'फोर्स 2', 'कमांडो 2', 'धारावी बैंक' और 'क्रैकडाउन' जैसी फिल्मों से उन्होंने खास पहचान बनाई है। हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद  अब अभिनेता ने बड़ी छलांग लगाई है। दरअसल, 'आइना' नाम की फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
Palak Tiwari: कटाए बाल, दी गांव भेजने की धमकी, जानें श्वेता तिवारी ने बेटी पलक पर क्यों ढाया था जुल्म?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में अभिनेता ने साझा किया कि फिल्म आतंकवाद जैसे वैश्विक मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म में फ्रेडी ने जहान का किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी भूमिका थी जिसे वह इनकार नहीं कर सकते थे।
Annu Kapoor: 'जैसे ही आप कपड़े खोलना शुरू करते हैं वैसे ही...', OTT प्लेटफॉर्म्स पर जमकर भड़के अन्नू कपूर
विज्ञापन

3 of 5
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेडी ने कहा कि जहान का उनका किरदार उनके द्वारा निभाई गई बहुत ही जटिल भूमिकाओं में से एक है, क्योंकि उसका बचपन कष्टों से गुजरा है और एक वयस्क के रूप में, वह पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) से पीड़ित हैं। उन्होंने वादा किया कि दर्शक बिल्कुल अलग फ्रेडी दारूवाला को देखने जा रहे हैं। अभिनेता ने कहा, "मैं अपने अभिनय की विविधता दिखाने और दुनिया को जहान की सच्चाई और जटिलता दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" 

4 of 5
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि हमारे पास हमारे पास मार्कस मेरिड, एक जर्मन निर्देशक, ऋचा चड्ढा, एक बॉलीवुड स्टार और विलियम मोसले, एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश अभिनेता हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हम सभी दुनिया के लिए कुछ ऐसा बनाने के एक साझा लक्ष्य पर काम कर रहे हैं, जिससे हमारे समाज में हमारे काउंटरों में और दुनिया भर में घटित होने वाली सच्चाइयों को प्रकाश में लाया जा सके।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेडी ने बताया कि फिल्म लंदन पर आधारित है और टीम फिलहाल वहां फिल्म की शूटिंग कर रही है। भारत भर के विभिन्न स्थानों पर बहुत सारी शूटिंग की जाएगी। 'आइना' का निर्माण बिग कैट प्रोडक्शंस, यूके द्वारा किया गया है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है।
Richa Chadha: ऋचा ने शुरू की इंटरनेशनल फिल्म 'आइना' की शूटिंग, बोलीं- काम नहीं आ रहा अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें