फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की मालकिन है बॉबी देओल की पत्नी, काम ना मिलने पर की थी पति की मदद

Sat, 03 Jun 2017 11:05 AM IST
amarujala.com- Written by: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
बॉबी देओल
बॉबी देओल पिछले कई सालों से लाइम लाइट से दूर हैं। फिलहाल वो फिल्मों में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'पोस्टर ब्वॉयज' है। बॉबी देओल की लाइफ में एक ऐसा दौर भी आया था जब उन्हें किसी भी फिल्म में काम नहीं मिल रहा था। ऐसे में उन्हें काफी समय तक खाली बैठना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 6
बॉबी देओल
इस मुश्किल समय में बॉबी की पत्नी ने उनका बहुत साथ दिया। बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या अहूजा है। तान्या फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं। वो एक बिजनेस वुमेन हैं। उनका फर्नीचर और होम डेकोरेटर्स का 'द गुड अर्थ' नाम से बिजनेस है। बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे तान्या के क्लाइंट हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बॉबी देओल
तान्या एक बड़े बिजनेस मैन की बेटी हैं। तान्या के पिता देवेंद्र अहूजा 20th Century Finance Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। बॉबी ने तान्या से 1996 में शादी की थी और अब उनके दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं। तान्या और बॉबी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। बॉबी एक बार अपने कुछ दोस्तों के बाद साथ रेस्‍त्रां में चाय पीने गए थे। 

4 of 6
बॉबी देओल
उसी रेस्‍त्रां में तान्या भी आई थीं। बॉबी को उन्हें देखते ही प्यार हो गया। इसके बाद बॉबी ने तान्या के बारे में सारी जानकारी निकाल ली और उन्हें फोन किया। दोनों ने जल्द ही मिलने का फैसला लिया। जब बॉबी पहली बार तान्या को डेट पर ले गए तो वो उसी रेस्‍त्रां में गए जहां बॉबी ने पहली बार उन्हें देखा था।
विज्ञापन

5 of 6
बॉबी देओल
इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की। धर्मेंद्र को तान्या बहुत पसंद आईं और दोनों की चट मंगनी पट शादी करवा दी। तान्या घर और बिजनेस अच्छे से संभालती हैं। ट्विंकल खन्ना के स्टोर में तान्या की डिजाइन की हुई एसेसरीज लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉबी देओल
काम ना मिलने के दौरान बॉबी देओल ने अपना रेस्‍त्रां और बेंक्वेट हॉल खोल लिया। इस हॉल की केपेसिटी 2000 लोगों की है। सनी देओल अपने बेटे करण के साथ बॉबी को भी फिर से फिल्मों में लाने में उनकी मदद कर रहे हैं। जल्द ही उनकी दो फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें