फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' में हुई एक और जबरदस्त एक्टर की एंट्री, फिल्म में नजर आएंगे अक्षय खन्ना

Sat, 30 Apr 2022 05:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यम ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के सस्पेंस के साथ दर्शकों को अजय देवगन और तब्बू की अदाकारी भी काफी पसंद आई थी। अब लोगों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में भी अजय और तब्बू मेन लीड में नजर आने वाले हैं। इस बीच फिल्म में एक और बेहतरीन एक्टर की एंट्री हो गई है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय खन्ना - फोटो : social media
फिल्म में अक्षय खन्न की हुई एंट्री
ताजा अपडेट के मुताबिक, दृश्यम की टीम को अभिनेता अक्षय खन्ना ने ज्वाइन कर लिया है। अक्षय खन्ना के फिल्म में काम करने की बात को खुद अभिनेत्री तब्बू ने कंफर्म किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'दृश्यम 2 में इतने शानदार एक्टर के जुड़ने से काफी खुश हूं।' एक्टर के फिल्म में काम करने को लेकर पूरी टीम उत्साहित है। हालांकि फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 4
अजय देवगन-तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
गोवा में चल रही शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग गोवा में चल रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में दिखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय खन्ना ने भी इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहला भाग खत्म हुआ था। यह फिल्म सुपरस्टार मोहनलाल की दृश्यम 2 की रीमेक होगी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म दृश्यम 2 - फोटो : Twitter
ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है दृश्यम 2
मलयालम भाषा में बनी दृश्यम 2 ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की सराहना लोगों के साथ समीक्षकों ने भी की थी। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की गई थी। फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के पहले पार्ट की तरह इस फिल्म में भी जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें