फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मिश्रा के सपोर्ट में आए एजाज खान, बोले- बस इस काम को कभी मत करना

Tue, 16 Jul 2019 11:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajaz Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर एजाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। साक्षी मिश्रा और अजितेश मामले पर एजाज ने कहा है कि मैं खुले दिल से दोनों का समर्थन करता हूं। इसके साथ ही एक्टर ने साक्षी को एक सलाह भी दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Ajaz Khan - फोटो : instagram
एजाज खान ने ट्विटर पर लिखा- बहादुर लड़की है। बस एक काम करना कि कभी घर मत जाना। लड़की ने पत्रकारिता की डिग्री ली है। मास्टर करना चाहती है। दिल्ली में तमाम बड़े सम्पादक हैं। इस लड़की को इसकी योग्यता के आधार पर नौकरी दीजिए। दिल्ली में रहना होगा इसे। ये घर गई तो मार दी जाएगी।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
f
एक और ट्वीट में एजाज खान ने लिखा- 'इश्क और जंग में सब जायज है, मैं साक्षी मिश्रा का खुले दिल से समर्थन करता हूं।' 
 

 

4 of 5
Malini Awasthi - फोटो : Social Media
इससे पहले प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मालिनी ने ट्वीट कर लिखा, 'कोई किसी से भी प्रेम करे, विवाह करे, उसका स्वतंत्र निर्णय है, उसे आजादी है! किन्तु इसे अर्जित करने के लिए अपने जनक को लोक के सामने अपमानित करने की कवायद गलत है! जीवन साथी चुनिए किन्तु पिता को इस तरह सर-ए-आम.....।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sakshi and ajitesh - फोटो : social media
बता दें कि साक्षी ने अनुसूचित जाति के युवक अजितेश से 4 जुलाई को प्रयागराज के राम जानकी मंदिर में लव मैरिज की है। साक्षी ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले इस शादी खिलाफ हैं और उसकी जान को खतरा है। इसके बाद साक्षी ने सुरक्षा की गुहार लगाई। साक्षी की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध करार देते हुए सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें