फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटी रकम के विज्ञापन ठुकरा चुके हैं ये 8 बॉलीवुड स्टार्स, इस फ्लॉप एक्टर को मिला था 10 करोड़ का ऑफर

Thu, 09 Aug 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
aamir khan
बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स के पास काम की कमी नहीं होती है, क्योंकि बड़ी से बड़ी कंपनियां उनके जरिए अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने में कभी पीछे नहींं रहती हैं। लेकिन इस बीच कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो इन बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन करने से साफ मना कर देते हैं...आइए जानते हैं कौन हैं वो 8 बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने ठुकराए मोटी रकम वाले विज्ञापन...
विज्ञापन

2 of 9
aamir khan
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे सुपरस्टार आमिर खान की। बता दें कि उन्होंने एक नहीं बल्कि कई लक्जरी प्रोडक्ट के लिए हाइ पेड विज्ञापनों को ठुकरा डाला है। उनका मानना है कि वे उन्हीं चीजों का विज्ञापन करेंगे जिसमें सामाजिक बदलाव की बात होती हो।  
विज्ञापन

3 of 9
amitabh bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कई विज्ञापनों में काम करने से मना कर दिया। एक दफा उन्हें दहेज संबंधी विज्ञापन के लिए काम करना था लेकिन अमिताभ इसके लिए कभी राजी नहीं हुए।

4 of 9
Abhishek Bachchan
जूनियर बच्चन अभिषेक का नाम भी इस लिस्ट में आता है। दरअसल, उन्होंने एक अल्कोहल कंपनी के लिए विज्ञापन करने से मना कर दिया था। जबकि इस विज्ञापन के लिए उन्हें कंपनी ने 10 करोड़ का बड़ा ऑफर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 9
anushka sharma
वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी साफ-साफ कह दिया है कि वह ऐसे किसी भी एंडोर्सिमेंट के लिए काम नहीं करेंगी जो रंग और लिंग के आधार पर भेदभाव को दर्शाता हो।
विज्ञापन

6 of 9
kangana
बता दें कि कुछ समय पहले कंगना ने भी एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से साफ मना कर दिया था जबकि कंपनी ने इसके लिए उन्हें 2 करोड़ रुपये का मोटा ऑफर दिया था। दरअसल, कंगना को लगता है कि इससे उनकी बहन रंगोली का अपमान होगा क्योंकि रंगोली का रंग काफी डार्क है। ऐसे में पब्लिक उनके इस विज्ञापन पर उनकी बहन पर कमेंट्स करने से पीछे नहीं रहेगी।
विज्ञापन

7 of 9
John Abraham
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राह्म ने साफ कर दिया है कि वह अल्कोहल और तंबाकू से संबंधित किसी भी विज्ञापन के लिए हां नहीं करेंगे। बता दें कि जॉन खुद इन बुरी लतों से दूर रहते हैं। 

8 of 9
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर ने भी एक फेयरनेस क्रीम के लिए विज्ञापन करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह नहीं चाहते कि इससे समाज में रंगभेद नीति फैले। जबकि इस विज्ञापन के लिए उन्हें कंपनी  ने 9 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऑफर दिया था। 
विज्ञापन

9 of 9
Kareena Kapoor Khan
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर खान की। बता दें कि उन्होंने एक चिकन ब्रान्ड के लिए एड करने से मना कर दिया था। दरअसल, साल 2008 में उन्होंने 'द सेक्सिएस्ट वेजिटेरिया' के लिए एड किया था। इसके चलते वह अब किस कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने तक किसी चिकन ब्रान्ड का ऐड नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें