फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के 5 हाइएस्ट पेड चाइल्ड स्टार्स, 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' की फीस कर देगी हैरान

Mon, 07 May 2018 08:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
harshali
बॉलीवुड में चाइल्ड स्टार्स का बहुत महत्व है। वह या तो लीड स्टार्स के बपचपन का किरदार करते हैं या फिर बेटी और बेटा बनकर रोल प्ले करते हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले किरदार और विलेन की तरह बड़े-बड़े रोल के लिए इनकी भी बहुत जरुरत होती है। यहां तक कि छोटे-छोटे बच्चों के लिए कार्टून फिल्म बनाने के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट को ही सहारा माना जाता है। तो आइए ऐसे में जानते हैं कुछ चाइल्ड स्टार्स के बारे में जिनकी फीस किसी एक्टर से कम नहीं है..
विज्ञापन

2 of 6
Darsheel
सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले चाइल्ड एक्टर दर्शील सफारी को फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में एक्टर नील नितिन मुकेश के चाइल्ड रोल में देखा गया था। बता दें कि इस फिल्म के लिए दर्शील को प्रतिदिन के हिसाब से 30 हजार रुपये फीस दी गई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
harsh mayar
फिल्म 'आई एम कलाम' में छोटू का किरदार करने वाले चाइल्ड एक्टर हर्ष मायर को फिल्म के लिए 21 दिन काम करना पड़ा। जिसके लिए उन्हें फीस में एक लाख रुपये की राशि दी गई।

4 of 6
Diya Chalwad
वहीं, बात करें जॉन अब्राह्म की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में दिखाई देने वालीं चाइल्ड एक्ट्रेस दिया चलवाड को फिल्म में अहम किरदार निभाने के लिए प्रतिदिन 25 हजार रुपये फीस दी गई। 
विज्ञापन

5 of 6
sara arjun
लंबे अरसे बाद फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में एक बार फिर नजर आईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म में काम करने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस सारा अर्जुन की फीस का खुलासा तो नहीं हो पाया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए मोटी फीस वसूली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
harshali
आखिर में बात करेंगे फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से बॉलीवुड में एंट्री करने वालीं एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा की जो चाइल्ड स्टार्स में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस हैं। उन्हें इस फिल्म के लिए तकरीबन 2 लाख रुपये फीस दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें