फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट होने के बावजूद नहीं चल पाया इन 10 अभिनेत्रियों का सिक्का, कोई जी रहीं गुमनामी की जिंदगी तो कोई कर रहीं नौकरी

Mon, 22 Jun 2020 12:47 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मयूरी कांगो, गायत्री जोशी, प्रीति झंगियानी, स्नेहा उलाल - फोटो : सोशल मीडिया
चकाचौंध से भरी बॉलीवुड की दुनिया ऐसी है कि कई बार सफलता मिलने के बाद भी कलाकारों को गुमनामी की जिंदगी मिलती है। कुछ फिल्मों के फ्लॉप होते ही करियर पर असर पड़ने लगता है तो वहीं कइयों ने खुद ही इंडस्ट्री छोड़ दी और दूसरे क्षेत्र में चले गए। ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने अपने करियर में हिट दीं इसके बावजूद उन्होंने अब बॉलीवुड से किनारा कर लिया। आज हम आपको ऐसी ही 10 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
अंतरा माली - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' से मशहूर होने वालीं हीरोइन अंतरा माली अब बॉलीवुड से दूर हो चली हैं। अंतरा शुरू में साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में काम किया करती थीं। कुछ समय बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। साल 2010 में अंतरा आखिरी फिल्म 'एंड वन्स अगेन' में नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 11
गायत्री जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
गायत्री जोशी को अपनी पहली ही फिल्म 'स्वदेस' में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में शाहरुख के होने के बावजूद भी लोगों ने गायत्री को नोटिस किया। उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के बाद माना जा रहा था कि वह बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार हैं लेकिन सबको चौंकाते हुए गायत्री ने अचानक इंडस्ट्री से दूरी बना ली। 

4 of 11
स्नेहा उलाल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय जैसी दिखने वालीं स्नेहा उलाल ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' में डेब्यू करके धूम मचा दी थी। उम्मीद थी कि उनका करियर हिट होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। स्नेहा ने 'लकी' के बाद सलमान के भाई सोहेल के साथ फिल्म 'आर्यन' की लेकिन वो भी नहीं चली। बाद में तबीयत खराब होने के चलते स्नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाना ही ठीक समझा हालांकि स्नेहा कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 11
मयूरी कांगो - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पापा कहते हैं' में मयूरी कांगो ने मुख्य भूमिका निभाई। इसमें उनके साथ जुगल हंसराज थे। इस फिल्म से मयूरी को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। मयूरी ने साल 2009 में अपनी आखिरी फिल्म 'कुर्बान' की थी। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि मयूरी कांगो ने ‘गूगल इंडिया’ ज्वॉइन कर लिया है। उन्हें यहां पर इंडस्ट्री हेड की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वो ‘पब्लिसिस ग्रुप’(Publicis Groupe) की इकाई ‘Performix.Resultrix’ की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर थीं। 
विज्ञापन

6 of 11
अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
'आशिकी' फिल्म की अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने 21 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अनु ने कई फिल्में कीं लेकिन कोई भी फिल्म उन्हें 'आशिकी' जितनी शोहरत नहीं दिला पाई। साल 1999 में अनु एक सड़क हादसे का शिकार हुईं। हादसे में उनकी याददाश्त पर तो असर डाला ही। साथ ही इस हादसे ने उनसे चलने फिरने की शक्ति भी छीन ली थी। हादसे के बाद वह 29 दिन तक कोमा में रहीं। करीब तीन साल के इलाज और कोशिशों के बाद अनु ठीक हुईं। हालत में सुधार आने के बाद अनु अब योगा टीचर बन गई हैं।  
विज्ञापन

7 of 11
प्रीति झंगियानी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति झंगियानी ने अपना करियर साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' से शुरू किया था। उनकी ये डेब्यू फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की सफलता के बाद प्रीति से उनके फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं लेकिन जल्द ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। प्रीति ने साल 2008 में अभिनेता परवीन डबास के साथ शादी की थी।

8 of 11
ग्रेसी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेसी सिंह को फिल्म 'लगान' में आमिर खान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। फिल्म भी हिट थी और ग्रेसी भी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों में गुंजाइश ना देखते हुए ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। ग्रेसी माउंटआबू में ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ गई हैं।

9 of 11
कोयना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2002 में कोयना मित्रा ने फिल्म 'रोड' से डेब्यू किया था। उसके बाद कोयना कई फिल्मों में नजर आईं जिनमें 'एक खिलाड़ी एक हसीना' और 'अपना सपना मनी मनी' प्रमुख हैं। कोयना जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं। वो अपनी नाक की गलत सर्जरी की वजह से भी चर्चा में रहीं। आखिरी बार कोयना 'बिग बॉस' सीजन 13 में दिखी थीं।

10 of 11
उदिता गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
करीब एक दशक के लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 13-14 फिल्में की हैं लेकिन उन फिल्मों में वो अपने अभिनय से ज्यादा बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं। फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशन बदल लिया है। वह अब एक डिस्क जॉकी हैं। वह बतौर डीजे शो किया करती हैं। उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशनल डीजे से बकायदा ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन

11 of 11
रिमी सेन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री रिमी सेन ने फिल्म 'हंगामा' से खूब चर्चा बटोरी थी। इसके बाद वो कुछ और फिल्मों में दिखीं जैसे 'बागबान', 'धूम', 'दीवाने हुए पागल' और 'गोलमाल'। रिमी 'बिग बॉस' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। फिलहाल वो लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। 

ट्विटर छोड़ने के बाद पहली बार सामने आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- 'यहां केवल एक विजेता है और वो मैं हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें