फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड ने कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Mon, 07 Aug 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 9
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड ने रक्षाबंधन के त्योहार को हर साल की तरह इस बार भी काफी धूम धाम से मनाया और सोशल मीडिया पर अपने प्यार भरे रिश्ते की तस्वीरें शेयर की। 

इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने बचपन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वो अपनी बड़ी बहन श्वेता नंदा का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अभिषेक ने अपनी बहन के लिए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
एकता कपूर
टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने अपने भाई तुषार कपूर को राखी बांधते हुए तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस तस्वीर में एकता हाथ में थाली पकड़े नजर आ रही हैं जबकि तुषार काउच पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
बिपाशा बसु
बिपाशा भी भाई बहन के इस प्यार भरे रिश्ते को सोशल मीडिया पर शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है। साथ ही लिखा है कि 'मैं बहुत लकी हूं कि मुझे तुम जैसा भाई मिला'। 

4 of 9
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने भी दोनों भाई सहज और शिवांग के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें तीनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
जेनेलिया डिसूजा
बॉलीवुड एक्ट्रस जेनेलिया डिसूजा ने अपने भाई के साथ एक खास तस्वीर खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में जेनेलिया के हाथों में मेंहदी लगी है और उनके भाई अपने हाथों से उन्हें खिला रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 9
जूही चावला
इसके साथ ही जूही चावला ने अपने भाई के साथ एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि ये तस्वीर काफी पुरानी है जिसे जूही ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

7 of 9
करन मेहरा
करन मेहरा और निशा रावल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके नन्हें नवाब राखी का पहला त्योहार मना रहे हैं। 

8 of 9
पंकज भाटिया
'ये है मोहब्बतें' के पंकज भाटिया और इश्कबाज की गौरी यानी की श्रेनू पारिख ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें पंकज के हाथ राखी से भरे हुए हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
करन जौहर
इस मौके पर करन जौहर ने अपने दोनों ट्विन्स यश और रूही की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा, 'मेरी जिंदगी के अनमोल लोग मेरी मां और बच्चे'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें