फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bold scenes: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, बोल्ड सीन्स देने में इन सेलेब्स के छूटे पसीने, नाम देख नहीं होगा यकीन

Wed, 05 Oct 2022 10:29 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत, जेनिफर लॉरेंस, बिपाशा बसु - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा जगत की हर दूसरी फिल्म में बोल्ड सीन का तड़का लगा होता है। कुछ बोल्ड सीन तो ऐसे होते हैं कि सेंसर बोर्ड उन पर कैंची चलाने तक को कह देता है। कभी-कभी तो बोल्ड सीन फिल्म को हिट कराने का सबसे बड़ा कारण भी बन जाते है। कुछ फिल्मों में हीरो और हीरोइनों के बोल्ड सीन्स काफी चर्चा में भी रहे। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्मों में कई बार एक्टर्स बोल्ड सीन देते हैं। यह सीन पर्दे पर तो सहज लगते हैं लेकिन इन्हें शूट करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो इसके चलते एक्टर-एक्ट्रेस को बड़ी मुश्किल हो जाती है। आज हम आपको दोनों इडंस्ट्रीज के ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बोल्ड सीन शूट करने में दिक्कतें आईं...
विज्ञापन

2 of 7
हसीन दिलरुबा मे तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी अदाकारी के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। अपने कुछ वर्षों के करियर में अभिनेत्री ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है, जिनके समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब सराहा है। ऐसी ही एक फिल्म 'हसीन दिलरुबा' थी। इस फिल्म में तापसी ने कई रोमांटिक सीन्स दिए थे। लेकिन तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके को-एक्टर्स हर्षवर्धन और विक्रांत दोनों ही रोमांटिक सीन देने में हिचक रहे थे।
Angelina Jolie: एंजेलिना जोली ने ब्रैड पिट पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उसने बच्चे का गला दबाया और मेरे साथ...
विज्ञापन

3 of 7
बिपाशा बसु, आर माधवन - फोटो : social media
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा पिछले काफी वर्षों से इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा रही हैं। अभिनेत्री ने हर तरह के जॉनर की फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कई में उन्होंने रोमांटिक सीन्स किए हैं। लेकिन बिपाशा को भी लिपलॉक सीन्स करने में काफी हिचक होती थी। फिल्म जोड़ी ब्रेकर्स के दौरान जब बिपाशा को आर माधवन को किस करना था तब वह काफी असहज थीं।
PS-1 Box Office Collection Day 6: पीएस-1 को नहीं मिला दशहरा की छुट्टी का फायदा! छठवें दिन कमाई में आई गिरावट

4 of 7
इमरान खान, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

इमरान खान
बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे इमरान खान फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम नहीं बना पाए जो उनके मामू जान ने हासिल किया था। लेकिन उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है, जिनमें से एक अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' थी। इस फिल्म में जब इमरान को अनुष्का शर्मा को किस करना था, तब वह काफी असहज थे। इमरान का मानना था ऐसे इंसान को किस करना जिसके साथ आप रोमांटिक तौर पर नहीं जुड़े काफी अजीब होता है।
सदी के महानायक के बॉक्स ऑफिस पर पिछले 10 साल रहे फीके, 20 फिल्मों में से सिर्फ तीन रहीं हिट; फ्लॉप फिल्मों का बजट कर देगा हैरान

विज्ञापन

5 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन बयानों के साथ-साथ वह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना रणौत ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई रोमांटिक सीन्स दिए हैं, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने ऐसी फिल्मों और सीन्स से तौबा कर लिया था। यही कारण था कि कंगना ने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' करने से इंकार कर दिया था।
Prabhas: दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में प्रभास ने किया रावण दहन, सीएम केजरीवाल भी रहे मौजूद

विज्ञापन

6 of 7
जेनिफर लॉरेंस - फोटो : social media

जेनिफर लॉरेंस
हॉलीवुड की नामी अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन 'हंगर गेम्स' फ्रैंचाइजी में जेनिफर लॉरेंस को दो अभिनेताओं के साथ रोमांटिक सीन देने थे। दोनों मेल एक्टर्स का कहना था कि जेनिफर लहसुन और टूना फिश खाकर किस करती हैं जो काफी बुरा एक्सपीरिएंस था। इसके साथ ही जेनिफर लॉरेंस ने पैसेंजर्स फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म में एक शादीशुदा को-एक्टर को किस करने को लेकर वह काफी असहज थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रेचल मैकएडम्स, रयान गोस्लिंग - फोटो : social media

रेचल मैकएडम्स
रायन गॉसलिंग और रेचल मैकएडम्स ने फिल्म 'नोटबुक' में साथ काम किया है। इस फिल्म में दोनों ने एक साथ कई रोमांटिक और बोल्ड सीन्स दिए थे, जो काफी मुश्किल था। दोनों ही पर्सनली एक-दूसरे को पसंद भी नहीं करते थे, जिसके कारण दोनों एक-दूसरे के साथ और भी ज्यादा असहज थे। हालांकि फिल्म के निर्देशक ने बताया था कि बाद में दोनों की दोस्ती हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें