जोधपुर की अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक बाद सलमान खान को 5 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना लगाया है। अन्य आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को बरी कर दिया गया है। शुक्रवार को भी सेशन कोर्ट में सलमान की याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत नहीं मिल पाई। इस मामले में शनिवार को फिर से सुनवाई होगी। इस वजह से सलमान को एक और रात जेल में गुजारनी पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 4
salman khan dinner
- फोटो : SELF
सलमान खान इस वक्त जेल में कैदी नम्बर 106 बनकर सजा काट रहे हैं। खबरों की मानें तो सलमान ने रात को जेल का खाना नहीं खाया। सलमान खान को सुबह नाश्ते में दलिया और चाय दी गई थी लेकिन उन्होंने जेल का खाना नहीं खाया। सलमान खान के लिए जेल में नाश्ता लेकर पहुंचे हैं उनके बॉडीगार्ड शेरा लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन
3 of 4
शेरा
जीहां शेरा वही शख्स हैं जो हर परिस्थिति में सलमान खान के साथ खड़े दिखाई दिए। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पिछले 20 सालों से उन्हें प्रोटेक्ट कर रहे हैं। सलमान जहां भी जाते हैं बॉडीगार्ड शेरा हमेशा ही उनके साथ होते हैं।
आपको बता दें कि सजा के ऐलान के कुछ ही देर बाद सलमान खान ने सेशन कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। कोर्ट ने कल तक के लिए मामला टाल दिया है। ऐसे में सलमान की एक और रात जेल में ही बीतेगी। उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-1 में रखा गया है।