फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शख्स के होते हुए सलमान खान के परिवार को छू भी नहीं सकती मुसीबत, ऐन वक्त पर फरिश्ता बन करता है मदद

Sat, 02 Jun 2018 03:54 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शेरा
IPL सट्टेबाजी मामले में अरबाज खान शनिवार को ठाणे पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए पहुंचे । अरबाज खान के साथ शेरा भी मौजूद थे । पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले अरबाज बड़े भाई सलमान से मिलने उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे । यहां दोनों की काफी देर तक बातचीत हुई ।
विज्ञापन

2 of 7
शेरा
इसके बाद यहां से शेरा के साथ अरबाज ठाणे पुलिस स्टेशन के लिए निकले । खान परिवार पर जब भी कोई मुसीबत आती है तब-तब शेरा ढाल बनकर सामने खड़े हो जाते हैं । कुछ समय पहले जब सलमान खान काला हिरण केस की सुनवाई के लिए जोधपुर कोर्ट पहुंचे थे, तब भी शेरा उनके साथ नजर आए थे ।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान के साथ शेरा
पहले तो शेरा सिर्फ सलमान खान के बॉडीगार्ड थे लेकिन अब पूरे परिवार को गार्ड करते हैं । कोर्ट की सुनवाई के दौरान शेरा, सलमान की दोनों बहनों अर्पिता और अलविरा को भी प्रोटेक्ट करते दिखे थे । जब सलमान को सजा सुनाई गई तो अलविरा बेहोश हो गई थीं ।

4 of 7
शेरा
ऐसे समय पर शेरा ने ही अलविरा को संभाला । उन्हें पानी पिलाया और कोर्ट से बाहर लेकर आए थे । इसके अलावा सुनवाई के दौरान जब शेरा सलमान के पीछे कोर्ट के अंदर जाने लगे तो उन्हें बाहर रहने के लिए कह दिया गया था । इसके बावजूद वो बाहर ही डटे रहे । 
विज्ञापन

5 of 7
शेरा
सलमान को दो दिन जेल में भी बिताने पड़े । शेरा दोनों दिन अपने 'भाईजान' से मिलने भी पहुंचे। जब सलमान जेल में थे तो उन्होंने वहां खाना नहीं खाया। सुबह जेल में शेरा उनके लिए नाश्ता लेकर पहुंचे लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

6 of 7
शेरा
सलमान खान का पूरा परिवार शेरा का एहसानमंद है । शेरा सलमान को मालिक कहकर पुकारते हैं। सलमान की सिक्योरिटी के लिए शेरा ने पगड़ी पहनना तक छोड़ दिया। दोनों का रिश्ता 20 साल पुराना है । अपने एक बयान में शेरा ने कहा था, 'जब तक जिंदा हूं, भाई के साथ रहूंगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शेरा
शेरा का मानना है, 'मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि मैं भाई के पीछे या उनके साथ नहीं रहता हूं। मैं हमेशा उनके आगे खड़ा होता हूं जिससे हर खतरे को पहले मैं फेस करूं।' शेरा के लिए सलमान की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है। जब तक शेरा सलमान की जिंदगी में है उनके परिवार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें