फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी हीरोइन से कम नहीं हैं बॉबी देओल की पत्नी, कमाई के मामले में पति से भी कई कदम आगे

Fri, 27 Oct 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 7
बॉबी देओल
एक समय था जब बॉबी देओल काफी तेजी से उभरे थे लेकिन कुछ वक्त बाद ही उनका करियर डगमगा गया। हाल ही में बॉबी और उनके बड़े भाई सनी ने श्रेयस तलपड़े की फिल्म में काम किया। इस फिल्म से बॉबी ने लंबे समय बाद वापसी की थी। फिल्म तो कुछ खास नहीं चली लेकिन बॉबी को इसका फायदा जरूर मिला।
विज्ञापन

2 of 7
बॉबी देओल
बॉबी देओल को सलमान खान ने अपनी फिल्म 'रेस 3' के लिए साइन कर लिया। बॉबी के लिए एक बड़ा मौका है। आज हम आपको बॉबी नहीं बल्कि उनकी पत्नी तान्या अहूजा के बारे में बताएंगे। जो किसी हीरोइन से कम नहीं हैं। खूबसूरती के मामले में तान्या बड़ी-बड़ी हीरोइनों को टक्कर देती हैं।

पढ़ें- शाहिद नहीं बॉबी देओल को मिलने वाली थी ये फिल्म, करीना के एक फैसले ने बर्बाद कर दिया करियर
विज्ञापन

3 of 7
बॉबी देओल
तान्या फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं और वो एक बिजनेस वुमेन हैं। उनका फर्नीचर और होम डेकोरेटर्स का बिजनेस है। उनके 'द गुड अर्थ' नाम से शोरूम हैं। बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे तान्या के क्लाइंट हैं। तान्या एक बड़े बिजनेस मैन की बेटी हैं। तान्या के पिता देवेंद्र अहूजा 20th Century Finance Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर थे।

पढ़ें- केबीसी से सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रुपए, जानें अब किस हाल में जी रहे

4 of 7
बॉबी देओल
बॉबी ने तान्या से 1996 में शादी की थी और अब उनके दो बेटे आर्यमन और धर्म हैं। तान्या और बॉबी की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। बॉबी एक बार अपने कुछ दोस्तों के बाद साथ रेस्‍त्रां में चाय पीने गए थे। उसी रेस्‍त्रां में तान्या भी आई थीं। बॉबी को उन्हें देखते ही प्यार हो गया। 

पढ़ें- बाहुबली के 'भल्लालदेव' ने बना लिया ये कैसा हाल, घर वाले भी देखकर हुए हैरान
विज्ञापन

5 of 7
बॉबी देओल
इसके बाद बॉबी ने तान्या के बारे में सारी जानकारी निकाल ली और उन्हें फोन किया। दोनों ने जल्द ही मिलने का फैसला लिया। जब बॉबी पहली बार तान्या को डेट पर ले गए तो वो उसी रेस्‍त्रां में गए जहां बॉबी ने पहली बार उन्हें देखा था। इसके बाद दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की।
विज्ञापन

6 of 7
बॉबी देओल
बॉबी के पिता धर्मेंद्र को तान्या बहुत पसंद आईं और दोनों की चट मंगनी पट शादी करवा दी। तान्या अब घर के साथ बिजनेस भी संभालती हैं। ट्विंकल खन्ना के स्टोर में तान्या की डिजाइन की हुई एसेसरीज लगी हैं। काम ना मिलने के दौरान तान्या ने बॉबी देओल का पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉबी देओल
इस दौरान दोनों ने मिलकर अपना रेस्‍त्रां और बेंक्वेट हॉल खोला। इस हॉल की केपेसिटी 2000 लोगों की है। फिलहाल बॉबी की गाड़ी ट्रैक पर आने लगी है। अगर 'रेस 3' हिट होती है तो बॉबी को और भी फिल्मों के ऑफर मिलेंगे। बॉबी की आखिरी हिट फिल्म 'नकाब' ‌थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें