बॉबी देओल की बॉलीवुड में अपनी एक पहचान है। उनको परिवार के नाम की जरूरत नहीं है लेकिन जब उनका नाम आता है तो परिवार के लोगों का नाम ही जाता है। इसकी वजह है देओल परिवार का बरसों तक फिल्मी दुनिया पर राज करना। अगर देओल परिवार का सितारा काम के लिए शहर छोड़ दे तो ध्यान तो जाएगा ही। हम, बॉबी देओल और उनकी हालत की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
सनी देओल का छोटा भाई बॉबी आज डीजे बजा रहा होगा
2 of 7
फिल्म 'गुप्त' का गाना 'दुनिया हसीनों का मेला, मेले में ये दिल अकेला' कभी युवाओं की जुबान पर चढ़ गया था और बॉबी लड़कियों के सपनों में आने लगे। बॉबी के नाम पर 'गुप्त', सोल्जर, बादल, बिच्छू जैसी फिल्में हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। लग रहा था कि बॉबी भी अपने पापा धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल की तरह सुपरस्टार बनेंगे लेकिन आने वाले वक्त में तो कुछ और ही होना था।
विज्ञापन
सनी देओल का छोटा भाई बॉबी आज डीजे बजा रहा होगा
3 of 7
बॉबी देओल का करियर एक बार उनके हाथ से फिसला तो फिर पटरी पर नहीं आया। पिछले दस सालों से बॉबी के नाम पर कोई बड़ी फिल्म नहीं है। पापा और बड़े भाई के सनी के साथ कुछ साल पहले उन्होंने 'यमला पगला दीवाना' में काम किया लेकिन बॉबी के करियर को कोई फायदा नहीं हुआ। बहुत दिन से बॉबी को उम्मीद थी कि कोई बड़ी फिल्म मिल जाए, सबसे ज्यादा उनकी नजर सनी देओल पर थी कि शायद वो उनको लेकर फिल्म बना लें।
सनी देओल का छोटा भाई बॉबी आज डीजे बजा रहा होगा
4 of 7
बॉबी
सनी देओल ने 'घायल वंस अगेन' बनाई। इसमें वो खुद हीरो बनकर आए। इसके बाद सनी अपने बेटे करन के लिए फिल्म बनाने में बिजी हो गए। लंबे समय से क्रिकेटर खेलकर अपना समय गुजार रहे बॉबी को फिल्म मिलने की उम्मीद तो जाती रही लेकिन दिल्ली से उन्हें डीजे बनने का ऑफर जरूर आ गया।
विज्ञापन
सनी देओल का छोटा भाई बॉबी आज डीजे बजा रहा होगा
5 of 7
पिछले हफ्ते जब खबर आई कि बॉबी एक क्लब में गाने बजाते दिखेंगे तो एकबारगी तो कई लोगों को यकीन ही नहीं हुआ लेकिन फिर तारीख भी सामने आ गई।
विज्ञापन
सनी देओल का छोटा भाई बॉबी आज डीजे बजा रहा होगा
6 of 7
सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हुई कि क्या सचमुच बॉबी देओल अब क्लब में डीजे वाले बाबू बन जाएंगे तो ये तारीख अब आ गई है। आज (29 जुलाई) को बॉबी नई पारी शुरू कर रहे हैं।