फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के कहने पर बॉबी देओल ने खुद को बदलकर बना लिया ऐसा, तस्वीरें देख होंगे हैरान

Sat, 10 Mar 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल
इन दिनों बॉबी देओल अपनी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही अपने पापा धर्मेंद्र और भाई सनी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में भी नजर आएंगे। सलमान खान ने बॉबी देओल को अपनी फिल्म 'रेस 3' में साइन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल
इतना ही नहीं सलमान खान के कहने पर ही बॉबी देओल ने अपने फिजीक पर काम करना शुरू किया। अब सलमान की तरह ही बॉबी के भी डोले-सोले बन गए हैं। हाल ही में उनके नए लुक की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बॉबी देओल
इस तस्वीर में बॉबी का फिजीक बदला हुआ दिख रहा है। बॉबी को देखकर लग रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। इस तस्वीर में उनके साथ आलिम हकीम भी हैं। यह फोटो आलिम हकीम के सैलून की है।
 

4 of 5
बॉबी देओल
पिछले दिनों खबर आई थी कि बॉबी इस फिल्म के किसी सीन में शर्टलेस नजर आने वाले हैं। जब बॉबी सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' में पहुंचे थे तो उन्होंने भी बॉबी की एक तस्वीर को दिखा कर खुलासा किया था कि बॉबी इन दिनों 'रेस 3' के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉबी देओल
इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान और बॉबी के अलावा जैकलीन फर्नांडीस मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा डेजी शाह, साकिब सलीम और अनील कपूर भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें