फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के आठ सुपरस्टार्स के फ्लॉप भाई, कुछ तो अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Sat, 03 Aug 2019 03:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bobby, Uday and Arbaaz - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमाजगत में कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो खुद तो हिट हैं लेकिन उनके भाई आज भी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें से कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जिन्होंने थक हारकर इंडस्ट्री से ही किनारा कर लिया। इनमें सनी देओल से लेकर आमिर खान के भाई का नाम शामिल है। यहां तक कि सलमान खान के भाई का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। जानिए 8 सुपरस्टार्स के भाइयों के बारे में जो फ्लॉप साबित हुए। 
विज्ञापन

2 of 9
सनी देओल और बॉबी देओल - फोटो : file photo
सनी देओल-बॉबी देओल
सनी ने 1983 में रोमांटिक फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद जल्द ही अपनी इमेज को तोड़ते हुए पापा धर्मेंद्र की तरह 'एंग्री यंगमैन' बन गए। हालांकि उनके छोटे भाई बॉबी देओल के फिल्मी सफर की शुरुआत ढीली रही थी। बॉबी आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में नजर आए थे लेकिन एक्टिंग और शोहरत के मामले में वह अपने भाई सनी देओल से आज भी कोसों दूर है। 

 
विज्ञापन

3 of 9
Aditya and Uday Chopra - फोटो : file photo
आदित्य चोपड़ा- उदय चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर हैं। आदित्य ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है जिसमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मोहब्बतें' और 'रब ने बना दी जोड़ी' शामिल हैं। वहीं उनके छोटे भाई आदित्य चोपड़ा की आज तक कोई भी सोलो फिल्म हिट नहीं हुई। यहां तक कि वह लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। 

4 of 9
Arbaaz Khan, Salman Khan - फोटो : social media
सलमान-अरबाज 
सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से 1988 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 'मैंने प्यार किया' फिल्म की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। देखते ही देखते सलमान ने बॉलीवुड में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया कि लोग उन्हें 'भाई' तक कहने लगे। जबकि उनके छोटे भाई अरबाज ने 1996 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों के सिलसिले की वजह से एक्टिंग का खुमार उनके सिर से जल्द ही उतर गया।
विज्ञापन

5 of 9
Aamir and Faisal - फोटो : file photo
आमिर खान-फैजल
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान जो भी करते हैं वो परफेक्ट करने में यकीन करते हैं। यह बात उनकी फिल्मों में भी साफ तौर पर नजर आती है। आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था जिसने उन्हें देखते ही देखते बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। वहीं उनके भाई फैजल खान फिल्मों में कमाल नहीं दिखा पाए। फैजल भी लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
anil and sanjay kapoor - फोटो : file photo
अनिल कपूर-संजय कपूर
बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर ने फिल्मों में ऐसे रोल निभाए जो लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। 62 साल के अनिल कपूर के पास आज भी काम की कमी नहीं है। अनिल हाल में माधुरी दीक्षित के साथ 'टोटल धमाल' में नजर आए थे। वहीं उनके छोटे भाई संजय कपूर का सितारा अपने भाई की तरह उतना चमक नहीं पाया। संजय ने 1995 में 'प्रेम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 
विज्ञापन

7 of 9
Akshaye and Rahul - फोटो : file photo
अक्षय खन्ना-राहुल खन्ना
अक्षय खन्ना को बॉलीवुड का 'हटके' एक्टर कहा जाता है। अक्षय ज्यादातर फिल्मों में ऐसे रोल निभाते हैं जो एकदम 'हटके' होते हैं इसी वजह से उनके नाम का सिक्का बॉलीवुड में आज भी चलता है। वहीं उनके बड़े भाई राहुल खन्ना ने करियर की शुरुआत दीपा मेहता की 'अर्थ' फिल्म से की थी। इसके बाद कई सारी फिल्म की लेकिन वह खास कमाल नहीं दिखा पाए।

8 of 9
rishi and rajeev kapoor - फोटो : file photo
ऋषि कपूर-राजीव कपूर
ऋषि कपूर ने बतौर लीड एक्टर 'बॉबी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भी सिनेमाजगत में इनकी एक्टिंग का लोहा माना जाता है। वहीं ऋषि के छोटे भाई राजीव कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया।  
विज्ञापन

9 of 9
Dev anand and Vijay Anand
देवानंद-विजय आनंद
सुपरस्टार देवानंद भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी जबरदस्त एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। देवानंद पहली बार 1940 में एक्ट्रेस सुरैया के अपोजिट नजर आए थे उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं उनके भाई विजय आनंद की बात करें तो एक्टिंग के मामले में वह काफी पीछे थे। ज्यादातर फिल्मों में विजय आनंद ने साइड रोल ही किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें