फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी शराब के नशे में डूबे रहते थे बॉबी देओल, अब बना ली ऐसी खतरनाक बॉडी सनी और धर्मेंद्र को भी दी मात

Thu, 06 Sep 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bobby deol
हाल ही में बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज हुई थी । पिछली दो सिरीज की तरह ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई । इससे पहले बॉबी ने सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' से 4 साल बाद कमबैक किया था । बॉबी की ये फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप रही थी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bobby deol
अब बॉबी फिल्म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर रहे हैं । हाल ही में बॉबी देओल मुंबई के बांद्रा में मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हाकिम अलीम के साथ नजर आए । बॉबी सैंडो बनियान में थे और उन्होंने मीडिया को पोज भी दिए । बॉबी की मस्कुलर बॉडी को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं ।
विज्ञापन

3 of 6
bobby deol
वहां मौजूद फैंस ने बॉबी देओल के साथ सेल्फी भी खिंचवाई । 49 के बॉबी देओल ने सलमान के कहने पर अपनी बॉडी पर ध्यान देना शुरू किया है । सलमान खान के फिटनेस ट्रेनर ही बॉबी की बॉडी को फिट करने का काम कर रहे हैं।

4 of 6
bobby deol
इस बात का खुलासा खुद बॉबी ने एक इंटरव्यू में किया था । इतना ही नहीं बॉबी ने अपने फ्लॉप करियर को लेकर कहा था, 'करीब चार साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था । मेरे शरीर ने काफी वेट गेन कर लिया था और मैं खूब शराब पीने लगा था । लेकिन मेरी पत्नी और बच्चों ने मुझ पर विश्वास बनाए रखा ।'
विज्ञापन

5 of 6
bobby deol
'रेस 3' के फ्लॉप होने पर बॉबी का बयान भी आया था । उन्होंने कहा, 'मैं उस वक्त भी नहीं समझ पाया कि ऐसा क्यों हो रहा है ? किसी भी फिल्म के खिलाफ इतनी निगेटिविटी देखने को नहीं मिलती है। लोग हम सभी को किसी भी बात पर ट्रोल कर रहे थे लेकिन सलमान खान की पावर हम सभी ने बॉक्स ऑफिस पर देखी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी देओल और बॉबी देओल
'कोई भी कलाकार 100 प्रतिशत हिट फिल्में चूज नहीं कर सकता है। यह दर्शकों के ऊपर होता है कि वो फिल्म को पसंद करते हैं या नहीं ? लेकिन अंत में मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि यह मेरी पहली 200 करोड़ी फिल्म है। मेरे लिए हमेशा रेस 3 यादगार फिल्म रहेगी क्योंकि इसके लिए मैंने काफी मेहनत की थी और लोगों ने तारीफ भी की।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें