Bobby Deol Tanya Ahuja
- फोटो : twitter
बात करें दोनों के रिलेशन की तो बॉबी ने बॉलीवुड में डेब्यू के अगले साल यानी साल 1996 में तान्या से आहूजा से शादी कर ली थी। दोनों को साथ में 20 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात पार्टी के दौरान हुई थी। बॉबी एक दिन वह मुंबई के एक इटेलियन रेस्टोरेंट में बैठे थे, तभी एक लड़की उनके सामने से गुजरी। ये लड़की और कोई नहीं तान्या ही थी। बॉबी को तान्या को इम्प्रेस करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। धीरे-धीरे तान्या और बॉबी में बात शुरू हुई और कुछ समय बाद फिर बात बढ़ने लगी।