फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' के मजाक पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब यूजर्स की हो जाएगी बोलती बंद

Wed, 20 Jun 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bobby deol
बॉक्स ऑफिस पर भले ही सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' 132.76 करोड़ कमा चुकी है लेकिन सोशल मीडिया पर इस फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। यहां तक कि कुछ लोगों ने इस फिल्म को अब तक की सबसे बकवास फिल्म भी बताया। इस बीच लंबे समय बाद 'रेस 3' में नजर आने वाले बॉबी देओल ने फिल्म पर हो रहे मजाक को लेकर यूजर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
race 3
बॉबी देओल हाल ही में 'फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड' फिनाले में पहुंचे थे। इस बीच बॉबी ने फिल्म से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया। 'रेस 3' फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं ऐसे में फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच सोशल मीडिया पर इसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
Race 3
जब इस बारे में बॉबी देओल से पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं करेंगे। बॉबी ने कहा - 'मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग टीम के काम को पसंद कर रहे हैं। आलोचना हम लोगों को प्रभावित करती है लेकिन तब जब फिल्म खराब हो।'
विज्ञापन

4 of 4
race 3
इसके साथ ही बॉबी ने कहा - 'अगर 'रेस 3' फिल्म इतनी खराब होती तो उसका कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा नहीं होता।' बता दें कि 'रेस 3' को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें