बॉबी देओल अपने करियर में क्या इसलिए नहीं ऊंचे उठ सके कि वह इतने हैंडसम हैं कि सिर्फ रईस दिख सकते हैं, गरीब नहीं? दो हफ्ते पहले रिलीज हुई 'रेस-3' में उन्होंने एक बार फिर रईस युवा के रोल के साथ वापसी की कोशिश की परंतु फिल्म की कमाई का पूरा क्रेडिट सलमान खान के खाते में चला गया।