एक वक्त था जब बॉबी देओल ने अपने धमाकेदार से डेब्यू से लोगों को हैरत में डाल दिया था। पहली ही फिल्म 'बरसात' में बॉबी देओल ने अपना ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग देखते ही रह गए। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही जिसके लिए बॉबी देओल को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।
धीरे-धीरे बॉबी देओल कॉफी पॉपुलर होते चले गए और उन्होंने रानी मुखर्जी से लेकर करीना कपूर, ट्विंकल खन्ना और बिपाशा बसु तक के साथ उन्होंने काम किया।
'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी', 'सोल्जर' और 'हमराज' बॉबी देओल की कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्में रहीं जिनमें उनके काम को काफी सराहा गया।
ये भी पढ़ें - बॉबी देओल का छलका दर्द, 'करीना धोखा न देतीं तो हालात कुछ और होते'
विज्ञापन
2 of 5
बॉबी देओल
लेकिन इसके बाद बॉबी देओल की एक-दो फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। लेकिन ये ब्रेक उनके लिए बुरा साबित हुआ क्योंकि जब उन्होंने कमबैक किया तो उनकी शायद ही कोई फिल्म हिट हुई हो। खुद बॉबी को भी पता नहीं चला कि कब उनका करियर फिसलने लगा और वो स्टार्स की टॉप लीग से बाहर हो गए।
धीरे-धीरे बॉबी देओल को फिल्में मिलनी भी बंद हो गईं...नतीजा ये हुआ कि वो डिप्रेशन में चले गए और शराब की लत उनके ऊपर हावी हो गई।
ये भी पढ़ें - सोनू निगम के चक्कर में फंस गए बॉबी देओल, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
3 of 5
बॉबी देओल
विडंबना है कि कभी फिल्मों के लिए बॉबी देओल के फोन की घंटियां बजती ही रहती थीं लेकिन जैसे ही बॉबी का करियर गुमनामी की ओर बढ़ा वैसे ही निर्माता-निर्देशकों ने उन्हें पूछना तक बंद कर दिया। बॉबी देओल के दिन पूरी तरह फिर गए। काम मिलना बंद हो गया।
बॉबी देओल को कुछ समझ नहीं आया कि वो क्या करें। उन्हें ताज्जुब हो रहा था कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है ?
ये भी पढ़ें - जब सनी देओल ने बॉबी के साथ काम करने से कर दिया था मना, सन्न रह गए थे बॉबी
4 of 5
बॉबी देओल
काम ना मिलने की वजह से बॉबी देओल पूरी तरह हताश हो चुके थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने साइड बिजनेस शुरू किया। उन्होंने मुंबई में कई सारे रेस्टोरेंट खोले। इसका अलावा वो एक बैंकेट हॉल भी चला रहे हैं जिसमें शादियों के अलावा वेडिंग रिसेप्शन और बाकी पार्टियां आयोजित की जाती हैं।
बेशक कई सालों से बॉबी देओल के पास फिल्मों का अभाव रहा और जो भी फिल्में रिलीज हुईं वो हिट नहीं हुई, बावजूद इसके बॉबी देओल के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास एक से बढ़कर एक कई लग्जरी गाड़ियां और घर हैं।
फिल्म की बात करें तो जल्द ही बॉबी देओल 'पोस्टर ब्वॉयज' में नजर आएंगे जिसे एक्टर श्रेयस तलपड़े डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के भाई सनी देओल भी नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें - जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला