फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिट को तरस रहे बॉबी देओल की सलमान खान ने यूं की थी मदद, 'आश्रम' से चमके सितारे

Wed, 27 Jan 2021 10:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज यानि 27 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉबी देओल लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। वैसे तो  बॉबी पहली बार फिल्म धरम वीर में दिखे थे। हालांकि, उन्होंने लीड हीरो के तौर पर अपना डेब्यू 1995 में किया।


 

 
विज्ञापन

2 of 5
bobby deol - फोटो : social media
इसके बाद बॉबी ट्विंकल खन्ना के अपोजिट फिल्म बरसात में दिखे। इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला। साथ ही इसके लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वो सस्पेंस थ्रिलर फिल्म गुप्त में दिखे। ये फिल्म को भी कमर्शियली सक्सेस मिली। इसके अलावा भी बॉबी ने कई फिल्मों में काम किया। इनमें से कुछ फिल्मों ने अच्छा काम किया और कुछ फिल्में चली नहीं। जब बॉबी देओल ने लंबे समय बाद फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से वापसी की थी। तब उन्हें उम्मीद थी कि इस फिल्म के बाद उनके करियर में उछाल आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Bobby Deol - फोटो : Social Media
उसके बाद ही बॉबी देओल को एक बहुत बड़े बैनर की बड़ी फिल्म ऑफर हुई। कमाल की बात ये है कि ये फिल्म खुद सलमान खान ने उन्हें ऑफर की थी। सलमान ने बॉबी को 'रेस 3' के लिए साइन किया। रेस और रेस 2 का बजट करीब 220 करोड़ रुपए था। बॉबी के लिए इतनी बड़े बजट की फिल्म में काम करना हैरानी की बात है।


 

4 of 5
bobby deol - फोटो : social media
बताया जाता है कि बॉबी लंबे समय से ऐसी बड़ी फिल्म का इंतजार में थे। फिल्में ना मिलने के कारण वो डिप्रेशन में भी चले गए थे। बॉबी पिछले 10 साल से एक हिट के तरस रहे थे। बड़े बजट की फिल्म के उन्हें मोटी फीस भी मिलेगी। खबरों की मानें तो इससे पहले अमिताभ बच्चन को भी फिल्म ऑफर की गई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bobby deol
गौरतलब है कि बॉबी के लिए 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम फायदे का सौदा साबित हुई। इस वेब सीरीज में वो लीड रोल में थे। वेब सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इसका सेकेंड सीजन भी काफी चर्चा में रहा।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें