बॉबी देओल इस समय बॉलीवुड का एक ऐसा नाम हैं, जिनके सितारे पिछले काफी समय से गर्दिश में चल रहे हैं। कई सालों से वो अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक के बाद सारी कोशिशें नाकाम हो जा रही हैं। कई सालों तक तो वो दिखे ही नहीं लेकिन पिछले दिनों बॉबी को लेकर अचानक एक खबर आई।
विज्ञापन
बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई
2 of 8
बॉबी देओल 2013 में आखिरी बार पर्दे पर दिखे। अपने ही होम प्रोडक्शन की फिल्म 'यमला पगला दीवाना-2' में आखिरी बार दिखे। इसके बाद तो वो जैसे घर में ही कैद हो गए। हालांकि बॉबी पिछले 10 साल से एक हिट को तरस रहे थे। बीते महीने खबर आई कि बॉबी को फिल्म भले ना मिल रही हो लेकिन हां एक दूसरा काम उनके हाथ लग गया है।
विज्ञापन
बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई
3 of 8
बीते महीने (जुलाई) बॉबी मुंबई छोड़ दिल्ली आए। दरअसल 29 जुलाई को दिल्ली के एक क्लब में बॉबी देओल को रातभर डीजे बजाना था। बॉबी ने इसको काम को बखूबी किया भी, उन्होंने डीजे पर आते ही जो पहला गाना बजाया वो था उन्ही की फिल्म 'गुप्त' का 'दुनिया हसीनों का मेला'। इस शो से बॉबी का नाम जुड़ा होनवे के कारण शो के टिकट एडवांस में बुक हो गए थे। जब प्रोग्राम शुरू हुआ तो दिल्ली के आरएस क्लब में मजे करने आए लोग बड़े खुश थे। लेकिन जैसे-जैसे रात ढली लोगो के तेवर चढ़ गए।
बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई
4 of 8
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार, होटल के मैनेजर और दूसरे जिम्मेदार लोगों को प्रोग्राम में शामिल होने आए लोगों से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो रहा है। प्रोग्राम को खत्म हुए एक महीने का वक्त होने को आया लेकिन लोगों का टिकट के पैसे वापस मांगने का सिलसिला अभी तक जारी है। सूत्रों की मानें तो लोगों का कहना है कि वो बॉबी देओल के नाम पर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। प्रोग्राम के टिकट 2500 से 4000 रुपए तक के बेचे गए। अब लोग ये पैसे वापस चाहते हैं। वहीं सवाल ये भी है कि क्या अब बॉबी डीजे का ही काम करेंगे।
विज्ञापन
बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई
5 of 8
बॉबी के पास पिछले काफी समय से कोई फिल्म नहीं है। वो क्रिकेट खेलकर अपना वक्त गुजारते दिखते हैं। वहीं दूसरी ओर एक बार पहले अमेरिका में भी बॉबी देओल डीजे बन लोगों कोे नचा चुके हैं। ऐसे में बॉबी के बतौर डीजे पहले प्रोग्राम के बाद ये चर्चा है कि खाली बैठे बॉबी अब यही काम करेंगे।उनके प्रशंसक जानना चाहते हैं कि अगली बार बॉबी का डीजे कहां बजेगा? तो क्या अब बॉबी डीजे बनकर ही रह जाएंगे?
विज्ञापन
बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई
6 of 8
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बॉबी को फिर से पर्दे पर देखने की चाहत रखने वालों को निराश होने की जरुरत नहीं है। दरअसल बॉबी की डीजे पार्टी के बाद जिन्हे लग रहा है कि अब बॉबी बस इसी के हेकर रह जाएंगे, वो ये जान लें कि बॉबी हमेशा के लिए ये नहीं करने वाले बल्कि इसके पीछे एक खास वजह थी।
विज्ञापन
बॉबी ने क्यों बजाया रातभर डीजे, सामने आई सच्चाई
7 of 8
खबरों के अनुसार, बॉबी देओल को डीजे नाइट में सेलेब्रिटी गेस्ट के तौर पर इंवाइट किया गया था और अपने डीजे प्रेम के चलते बॉबी मना ना कर सके। बॉबी मुंबई से दिल्ली पहुंचे और बन गए डीजे वाले बाबू।