अभिषेक बच्चन अपने करियर की पहली वेब सीरीज ब्रीद 2 की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। सैफ अली खान मुंबई की गलियों में इंस्पेक्टर सरताज सिंह बने सैक्रेड गेम्स 2 की शूटिंग कर रहे हैं और अब बारी देओल जूनियर बॉबी की है। ऐसे में अपना ऐक्टिंग करियर बचाने को बॉबी देओल ने भी डिजिटल दुनिया में एंट्री करने को हां कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
bobby deol
साल 2018 में बॉबी देओल का कम बैक सलमान खान की फिल्म रेस 3 से होने की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा दिखाने से चूक गई। इस फिल्म के अलावा बॉबी की अपने बड़े भाई सनी देओल के साथ बनीं दो और फिल्मे पोस्टर ब्वॉयज और यमला पगला दीवाना फिर से भी इसके आगे पीछे रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Bobby Deol
- फोटो : Instagram
अगले साल 27 जनवरी को 50 साल के होने जा रहे बॉबी देओल के सामने ले देकर अब बस हाउसफुल 4 बची है। ऐसे में अपना ऐक्टिंग करियर बचाने को बॉबी देओल ने भी डिजिटल दुनिया में एंट्री करने को हां कर दी है। अगले महीने से बॉबी देओल अपनी पहली वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे।
43 अरब डॉलर की वैल्यू रखने वाले मशहूर आदित्य बिड़ला ग्रुप की एंटरटेनमेंट विंग इन दिनों एक साथ 20 वेब सीरीज बना रही है। इसी में से एक सीरीज में काम करने के लिए बॉबी देओल ने हामी भरी है। इस सीरीज का नाम है इंडिया स्ट्राइक्स।
ये कंपनी इसके अलावा इन दिनों निर्देशक नागेश कुकूनूर के साथ मायानगरी, निर्देशक सुधीर मिश्रा के साथ होस्टेजेस, निर्देशक गोल्डी बहल के साथ मैरी मी स्ट्रेंजर और निर्देशक तिगमांशु धूलिया के साथ क्रिमिनट जस्टिस नाम से शोज बना रही है।