बॉलीवुड में आजकल वैसे भी बॉबी देओल के बुरे दिन चल रहे हैं। फिल्मों में उन्हें कोई काम नहीं दे रहा है और अब तो नौबत यहां तक आ गई है कि बाल कटवाने के लिए भी उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। जी हां! फिल्म ही नहीं बाल कटाने के लिए भी उन्हें लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
बॉबी देओल
आज तक में छपी खबर के अनुसार बॉबी को अपने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम के यहां भी लंबा इंतजार करना पड़ा। और इसका कारण और कोई नहीं बल्कि पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे सोनू निगम हैं।
ये भी पढ़ें- जब सनी देओल ने बॉबी के साथ काम करने से कर दिया था मना, सन्न रह गए थे बॉबी
विज्ञापन
3 of 5
सोनू निगम
सोनू निगम को अजान पर लिखे गए अपने ट्वीट के कारण मौलवी के फतवों का शिकार होना पड़ा था। मौलवी ने उनका सिर मुंडवाने वाले को 10 लाख का इनाम देने को कहा था। इससे पहले कि कोई सोनू के बालों को हाथ लगाता, सोनू ने खुद ही जाकर अपने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम से अपना सिर मुंडवा लिया।
ये भी पढ़ें- खत्म हुए बॉबी देअाेल के बुरे दिन, 6 साल बाद इस शख्स की वजह से मिली एक फिल्म
4 of 5
बॉबी देओल, आलिम हाकिम
बॉबी ने आलिम से अपॉइंटमेंट लिया हुआ था लेकिन सोनू के चक्कर में उन्हें लेट हो गया। सोनू का मुंडन करने के बाद आलिम ने आज तक चैनल के लाइव डिस्कशन में शिरकत की जिसके कारण उन्हें सैलून जानें में वक्त लग गया। इस कारण बॉबी को पूरे एक घंटे का इंतजार करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- क्यों बदहाल हुए बॉबी देओल और फैजल खान, ये रहा असली फैक्टर