कई सालों तक फिल्मी दुनिया और मीडिया से दूर रहने के बाद बॉबी देओल फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' में नजर आए थे। उस समय से उन्होंने तय कर लिया था कि अब वो दोबारा लाइमलाइट से दूर नहीं जाएंगे। अब वो सलमान खान की आने वाली फिल्म 'रेस 3' में भी नजर आएंगे। बॉबी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म से संबंधित हर इवेंट में वो लोगों को नजर आएं। बॉबी हर जगह मौजूद रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक नई फोटो के चलते वो चर्चा का विषय बन गए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने बॉबी देओल की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में बॉबी का चेहरा काफी बुझा-बुझा सा लग रहा है लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं? आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की वजह।
विज्ञापन
3 of 4
खबर है कि बॉबी देओल को चार महिलाओं ने रात भर सोने नहीं दिया जिसके बाद ये फोटो खींची गई। फ्लाइट में क्लिक की गई इस तस्वीर में वो हुमा कुरैशी, अथिया शेट्टी, सानिया मिर्जा और फराह खान के साथ नजर आ रहे हैं। दिल्ली में एक इवेंट के लिए पहुंचे इन चारों लोगों ने साथ में खूब मस्ती की लेकिन इस मस्ती का खामियाजा बॉबी देओल को भुगतना पड़ा। फराह ने अपनी पोस्ट में लिखा है- हम दिल्ली पहुंच गए हैं। बेचारे बॉबी देओल को रात भर नींद नहीं आई है। इसकी वजह हैं चार औरतें।
आपको बता दें कि बॉबी देओल ने लंबे वक्त तक पर्दे से दूर रहने की बात पर कहा था- मैं कभी इन चीजों से परेशान नहीं हुआ क्योंकि मैंने अपने पापा को उनके करियर में कभी नीचे जाते और फिर वापस ऊपर आते हुए देखा है। मेरे पिता महान हैं।