फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी बॉबी देओल की 'YPDPS', बजट निकालने में होगी मुश्किल

Sat, 01 Sep 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यमला पगला दीवाना फिर से
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' 31 अगस्त को रिलीज हुई । इस कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स ने कुछ खास रिव्यू नहीं दिए हैं । फिल्म में कृति खरबंदा भी लीड रोल में नजर आई हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
यमला पगला दीवाना फिर से
इस फिल्म ने शुक्रवार को बेहद धीमी शुरुआत की । ओपनिंग डे पर 10 से 15 फीसदी तक ही बुकिंग दर्ज की गई ।  बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 'YPDPS' ने पहले दिन महज 1.75 करोड़ रुपए बटोरे हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
यमला पगला दीवाना फिर से
'यमला पगला दीवाना' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है । दोनों के मुकाबले, 'YPDPS' ने सबसे धीमी शुरुआत की है । साल 2011 में आई 'यमला पगला दीवाना' ने पहले दिन 7.64 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं सीरीज की दूसरी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 6.36 करोड़ रुपए रहा था ।

4 of 5
यमला पगला दीवाना
सीरीज की पहली फिल्म हिट रही थी । वहीं दूसरी को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था । YPDPS की सेटेलाइट डील 27 करोड़ रुपए में हुई है । फिल्म को नवानियत सिंह ने डायरेक्ट किया है । इस फिल्म का बजट 30 करोड़ है। फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yamla pagla deewana
'यमला पगला दीवाना फिर से' के अलावा शुक्रवार को राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' भी रिलीज हुई है । इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है । फिल्म ने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपए कमा लिए हैं । इसी के साथ यह साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें