बरसात फिल्म
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से हीरो के तौर पर बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एंट्री की। पहली ही फिल्म के लिए बॉबी को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके बाद बॉबी ने लगातार कई फिल्में कीं, जिनमें 'गुप्त', 'सोल्जर', 'अजनबी', 'बादल', 'बिच्छू', और 'हमराज' जैसी फिल्में शामिल हैं। बॉबी देओल ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने जितनी जल्दी सफलता की सीढ़ी चढ़ी। उतनी ही तेजी से उन्होंने असफलता का स्वाद भी चखा। लेकिन बॉबी ने कभी हार नहीं मानी।