बॉबी देओल ने फिल्म 'रेस 3' के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया है । बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से 1995 में की थी । इस फिल्म में बॉबी के साथ टि्वंकल खन्ना ने काम किया था । जो इस वक्त अक्षय कुमार की पत्नी हैं ।
विज्ञापन
2 of 8
Bobby Deol
बॉबी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर कई किस्से शेयर किए थे। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान भी वो और टि्वंकल ज्यादा घुल-मिल नहीं पाए थे । इतना ही नहीं उन्होंने एक मजेदार बात भी बताई।
विज्ञापन
3 of 8
बॉबी देओल
बॉबी कहते हैं, 'मेरी और टि्वंकल शूटिंग के पहले दिन से ही ज्यादा बात नहीं करते थे । हम दोनों की एक-दूसरे से ज्यादा बनती नहीं थी । छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करते थे । मैं उसे पेट साफ करने की बात कहकर बहुत परेशान करता था ।'
4 of 8
बॉबी देओल
'उसे इन सब बातों से नफरत थी । जब मैं कोई गाली का प्रयोग करता तो भी उसे बहुत गुस्सा आता था । वो बस मुझे किसी तरह से झेल रही थी और मुझे इन सब में मजा आता था । मुझे याद है एक दिन हम लोग मनाली में शूटिंग कर रहे थे ।'
विज्ञापन
5 of 8
बॉबी देओल
'वहां थोड़ी ऑक्सीजन की कमी हुई और वो बेहोश हो गई । हमने तुरंत पैकअप किया । उसने सच में सबको डरा दिया था । प्रीमियर के दिन हम दोनों एक ही कार में जा रहे थे । मैं थोड़ा नर्वस था । मुझे पता था कि वो भी है लेकिन छिपा रही थी ।'
विज्ञापन
6 of 8
बॉबी देओल
'पूरे रास्ते मैं उसका हाथ पकड़े रहा । मैंने देखा कि वो प्रीमियर के बाद गाली जैसे शब्दों का प्रयोग कर रही थी । मैंने सोचा ये मुझे तो टोकती थी और यहां खुद गाली दे रही है । जब मैंने उससे ये बात पूछी तो वो जोर से हंसने लगी ।'
विज्ञापन
7 of 8
बॉबी देओल
'अब उसने अक्षय कुमार से शादी कर ली है । हाल ही में मैं टि्वंकल से क्रूज पर मिला था । हम अजनबी की शूटिंग कर रहे थे और वो अक्षय से मिलने पहुंची थीं । तब ये खबर आई कि टि्वंकल और बॉबी एक साथ सन बाथ लेते दिखे।'
'इस खबर को पढ़ने के बाद अक्षय बहुत नाराज हुए थे और हम दोनों पर नजर रखने लगे थे । ये सब सोचकर हंसी आती है । मैं सार्वजनिक जगह पर शर्ट भी नहीं उतारता । सन बाथ तो दूर की बात है ।'