बॉब मार्ले
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि बॉब जब चार साल के थे तभी मान लिया गया था कि वे हाथ की रेखाएं पढ़ सकते हैं। लेकिन जब उनकी मां सेडेला ने परिवार वालों से ऐसा सुना तो उन्हें यकीन नहीं हुआ और उन्होंने चीजों को मजाक में लिया। हालांकि, थोड़े समय के बाद जब बॉब द्वारा हाथ पढ़कर बताई गई बातें सच होने लगीं तब उनकी मां को यकीन हुआ। बॉब जब स्कूल में थे तो उनका फेवरेट सब्जेक्ट गणित था। लेकिन वह लंबे समय के लिए स्कूल में नहीं जा सके। दरअसल, उनकी आंख में एक एक मेटल का पीस घुसा गया था। इसके बाद उन्होंने सभी चीजें छोड़ने का फैसला लिया। वहीं, बॉब के पास मरिउआना पाई गई थी जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते उन्होंने लगभग एक महीना जेल में भी बिताया था। इस दौरान जेल के अंदर ही उन्होंने कई दोस्त भी बनाए।