फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री से निर्माता और अब लेखिका बनीं चित्रांगदा, इस फिल्म की पटकथा पर कर रही हैं काम

Tue, 05 May 2020 08:09 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • चित्रांगदा अपना पूरा ध्यान एक शॉर्ट फिल्म की पटकथा पर लगा रही हैं
  • उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पांच मिनट का वीडियो साझा किया
विज्ञापन
chitrangada singh - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का फायदा पूरी तरह से उठा रही हैं। बाकी अभिनेत्रियों की तरह घर में रहकर वह झाड़ू, पोछा और बर्तन साफ तो साफ कर ही रही हैं, इसके अलावा वह अपना वक्त एक शॉर्ट फिल्म की पटकथा लिखने में भी बिता रही हैं। चित्रांगदा ने कहा कि उनके पास बहुत खाली वक्त है जिसमें वह अपना पूरा ध्यान एक शॉर्ट फिल्म की पटकथा पर लगा रही हैं। बहुत ही जल्द वह इसे पूरा कर लेंगी।

विज्ञापन


चित्रांगदा आज के जमाने की अभिनेत्री हैं इसलिए वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। वह अपने दिन भर की पल-पल की जानकारी और कार्यों का विवरण सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पांच मिनट का वीडियो साझा किया था जिसमें वह अपने रसोई घर में कुकीज बनाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ लोगों को कुकीज बनाना भी सिखाया।

विज्ञापन

chitrangada singh - फोटो : amar ujala
सुजॉय घोष की बेटी दिया अन्नपूर्णा घोष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बॉब बिस्वास' में चित्रांगदा सिंह मुख्य महिला किरदार निभाती नजर आएंगी। बॉब बिस्वास का किरदार पहली बार विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 2012 में आई फिल्म 'कहानी' में दिखाया गया जिसे शाश्वत चटर्जी ने निभाया। इस फिल्म में बॉब बिस्वास का मुख्य किरदार अभिनेता अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ सुजॉय घोष इस फिल्म को निर्मित कर रहे हैं।

चित्रांगदा सिंह 2018 में आई हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' से एक निर्माता भी बन गई हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांज और तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। कुछ ही समय पहले चित्रांगदा ने घोषणा की है कि वह इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाना चाहती हैं और फिल्म 'सूरमा 2' लेकर आएंगी। इस फिल्म में वह मैदान के किसी दूसरे हीरो की जिंदगी को उजागर करेंगी।

पढ़ें: जूस की दुकान लगाते थे गुलशन कुमार, इस तरह बनाई 'टी सीरीज' कंपनी और बदली इन गायकों की किस्मत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें