अपनी फिल्म ‘ब्लर’ रिलीज होने के बाद से छुट्टियां मना रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर बातें करते हुए एक बात ऐसी भी कह दी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका निशाना कपूर खानदान की बहू बनीं आलिया भट्ट हैं। तापसी से उनके एक प्रशंसक ने सिर्फ इतना पूछा था कि वह शादी कब करेंगी। इसके जवाब में तापसी ने कोई तारीख या कोई अनुमान बताने की बजाय सीधा उत्तर दिया, ‘मैं अभी तक गर्भवती नहीं हुई हूं।’ तापसी के बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए के साथ करीबी रिश्ते जगजाहिर हैं और उनको अक्सर साथ में छुट्टियां बिताते देखा जाता है।