फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: पत्नी मीरा राजपूत की इस बुरी आदत से परेशान हो गए हैं शाहिद, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 06 Jun 2023 11:49 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की यह फिल्म नौ जून को रिलीज होने वाली है। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। जी हां, शाहिद ने अपनी वाइफ की बुरी आदतों के बारे में बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा और शाहिद की गिनती बी-टाउन के क्यूट कपल्स में होती है। दोनों को एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीताते कई बार स्पॉट किया जाता है। कपल के बीच बेहद प्यार है, लेकिन मीरा राजपूत में कुछ ऐसी बुरी आदतें हैं जो शाहिद झेलते हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे मीरा की बुरी आदतें उन्हें परेशान करती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया संस्थान की खबर के अनुसार, एक्टर अपनी पत्नी मीरा राजपूत की बुरी आदत का खुलासा करते हुए बताया कि मीरा कभी सुबह नहीं उठतीं, बल्कि जब सुबह 9 बजे वो उन्हें उठाने जाते हैं तो वो गुस्सा होने लगती हैं। शाहिद कई साल से उनकी इस बुरी आदत को झेल रहे हैं।

4 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद को उनसे हमेशा एक शिकायत रहती है, जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, 'ये कुछ ऐसा है कि उसका ना मुझसे कुछ वो है कि मैं तेरे को सीधा करके ही रहूंगी।' शाहिद ने बताया कि कैसे मीरा उनकी गलत आदतों पर उन्हें सुधारना चाहती हैं। अभिनेता ने मीरा से बेहद प्यार करने की वजह का भी खुलासा किया कि वह काफी सुंदर हैं, उनकी स्माइल बेहद प्यारी है, वो बहुत इंटेलिजेंट हैं। साथ ही वो बहुत अच्छी इंसान हैं और जेनुइन हैं, जो बहुत कम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद इन दिनों उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके पहले ओटीटी सीरीज 'फर्जी' रिलीज हुई थी। उनकी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

यह भी पढ़ें-  Bhavana: 'फिल्म इंडस्ट्री के भीतर मेरे दुश्मन हैं', अभिनेत्री भावना ने उजागर किया मलयालम सिनेमा का सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें