फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई कर रहे जज का हुआ प्रमोशन, इस तारीख तक टली सुनवाई

Sat, 07 Mar 2020 07:52 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
salman khan - फोटो : Social Media
काला हिरण शिकार और अवैध हथियार मामले में आरोपी अभिनेता सलमान खान पर जिला और सेशन न्यायालय जोधपुर की अदालत में होने वाली सुनवाई शनिवार को टल गई। मामले की सुनवाई कर रहे जज चंद्र चंद्रकुमार सोनगरा का प्रमोशन हो गया है। उनकी नियुक्ति अब राजस्थान उच्च न्यायालय में हुई है। जिसकी वजह से ये सीट खाली है। वहीं, इस मामले में सलमान खान के अधिवक्ता की तरफ से हाजिरी माफी पेश की गई।
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan - फोटो : Social Media
सलमान खान के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी में शूटिंग में व्यस्त होने का हवाला दिया। इसे स्वीकार करते हुए अब इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 18 अप्रैल कर दी गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय जिला जोधपुर ने शनिवार को सलमान खान को अदालत में पेश होने के आदेश दिया था। इसमें शनिवार को तीन अपीलों पर सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट में में जज का पद रिक्त होने से ऐसा नहीं हो सका। अब सुनवाई के लिए नए जज की नियुक्ति का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 4
15 मिनट देरी से एयरपोर्ट पहुंचे थे सलमान खान।
क्या है मामला
साल 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में सलमान पर केस चल रहा है। साल 2018 में 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री काला हिरण शिकार मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा था। वहीं, बाकी आरोपियों में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बाइज्जत बरी कर दिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
Salman Khan - फोटो : Colors TV
निचली अदालत के फैसले के विरुद्ध सलमान ने जिला एवं सेशन कोर्ट में अपील की और 7 अप्रैल को अभिनेता के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी। दूसरे मामले में 2016 में लोअर कोर्ट ने अवैध हथियार के मामले में सलमान खान को बरी कर दिया था, इसके खिलाफ राजस्थान सरकार ने जिला और सत्र न्यायालय में अपील की है। 

'आयत' पर प्यार लुटाते नजर आए सलमान खान, 16 लाख से अधिक बार देखा गया वायरल वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें