सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। काला हिरण शिकार मामले में सजा काट रहे सलमान खान को कुछ और रातें जेल में बितानी पड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो जज शनिवार को सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाले थे, राजस्थान हाई कोर्ट ने उनका तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
राजस्थान में एक साथ 87 जजों का ट्रांसफर कर दिया गया है। ट्रांसफर होने वाले जजों में सलमान खान की बेल पर सुनवाई करने वाले जोधपुर सेशंस कोर्ट के जज रविंदर कुमार जोशी भी शामिल हैं। देर रात यह बड़ा फेरबदल किया गया है। अब इस मामले की सुनवाई चंद्र कुमार सोनगरा करेंगे। उन्हें नया जिला जज ग्रामीण बनाया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
`SALMAN KHAN
गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने सलमान को 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था। फिर ये मामला पहुंचा सेशंस कोर्ट के जज रविंदर कुमार जोशी के पास। लेकिन देर रात हुए तबादले के बाद अब नए जज इस मामले को देखेंगे। ऐसा माना जा रहा था कि आज यानि शनिवार को सलमान खान को बेल मिल जाएगी लेकिन देर रात हुए इस तबादले के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है।
4 of 6
salman khan
नियम के मुताबिक, तबादले के बाद अगली ज्वॉइनिंग के लिए किसी भी जज को 15 दिन की छुट्टी मिलती है। इस दौरान जज चाहे तो मामले की सुनवाई कर सकते हैं या छुट्टी पर जा सकते हैं। अगर जज संबंधित केस को नहीं सुनने का फैसला करते हैं, तो केस एडीजे कोर्ट में ट्रांसफर हो सकता है। ऐसे में सलमान की जमानत पर सुनवाई सोमवार तक टल सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान लगातार 2 दिन से जेल में हों। इससे पहले सलमान 15-17 अक्टूबर 1998 को 3 दिनों तक वन विभाग की कस्टडी में रखा गया था। जिसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। इसके बाद कई बार सलमान को जेल आना जाना पड़ा।
अब सलमान ऊपरी अदालत में जमानत की अर्जी लगा सकते हैं। बाकी आरोपियों को आरोप मुक्त किए जाने के खिलाफ भी राज्य सरकार ऊपरी अदालत में अपील कर सकती है। अब सलमान ऊपरी अदालत में जमानत की अर्जी लगा सकते हैं। बाकी आरोपियों को आरोप मुक्त किए जाने के खिलाफ भी राज्य सरकार ऊपरी अदालत में अपील कर सकती है।