फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर जेल में जाते ही सलमान खान ने डीआईजी से सबसे पहले पूछी ये एक बात, कहा...

Sun, 08 Apr 2018 08:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
गुरुवार को काला हिरन मामले में फैसले के बाद जब सलमान खान जोधपुर जेल गए तो उन्होंने डीआईजी से सबसे पहले ये एक बात पूछी। आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Sumit Adlakha
उत्तराखंड निवासी बॉलीवुड क्रियेटिव प्रोड्यूसर सुमित अद्लक्खा ने कहा कि, सलमान खान बेहद ही साधारण और दरिया दिल इंसान हैं। उन्होंने हाल ही में जेल में कैदियों को कुछ चीजों के लिए काफी परेशान देखा था। इसके बाद उन्होंने कैदियों के लिए टॉयलेट सीट और पीने के पानी के लिए गीजर लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन

3 of 6
Sumit Adlakha
वहीं जब वे बुधवार को जेल गए तो उन्होंने सबसे पहले डीआईजी से यही बात पूछी कि टॉयलेट सीट और गीजर लगा या नहीं। उनका कहना है कि, इस बात को लेकर सलमान का कहना था कि, जेल में कैदियों को इस तरह की काफी समस्या होती है। सर्दियों में भी गर्म पानी नहीं मिल पाता है, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था।

4 of 6
salman khan
उन्होंने बताया कि उन्हें सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि, सलमान ने डीआईजी से यह काम जल्द कराने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि, वे सलमान के अच्छे दोस्त हैं। वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन सलमान को जेल होने से उत्तराखंड में भी बॉलीवुड कलाकारों को दुख पहुंचा है।
विज्ञापन

5 of 6
Salman Khan
कहा कि, सलमान खान बेहद सरल स्वाभाव के व्यक्ति हैं। वे चैरिटी में पैसा भी देते हैं। इतना नहीं वे हर तरह से जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।  उन्होंने बताया कि वे हाल ही में उनसे मिलने पंजाब गए थे। किसी वजह से वे निर्धारित दिन पर नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन जब वे अगले दिन गए तो इतना व्यस्त होने के बाद भी सलमान ने उनका खुशी से स्वागत किया। कहा कि, कोर्ट के इस फैसले से न केवल उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड को भी बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : self
बता दें कि, सलमान खान अक्टूबर 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के लिए जोधपुर में थे। उनपर आरोप है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान अपने साथियों के साथ चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया था। जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें