फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Widows: इन 10 कातिल हसीनाओं ने परदे पर काटा बवाल, ‘ब्लैक विडोज’ से भी बड़े रहे इनके कारनामे

Fri, 18 Dec 2020 05:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ब्लैक विडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने दर्शकों को रोमांचित करने के लिए देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 'ब्लैक विडोज' नाम से एक ऐसी कहानी लेकर आने वाला है जिसमें तीन महिलाएं शमिता शेट्टी, स्वास्तिका मुखर्जी और मोना सिंह सफेद पोशाकों में लिपटी हुई नजर आएंगी। ये खुद अपने पतियों की हत्या करती हैं और फिर उनके शोक में मगरमच्छ के आंसू भी बहाती हैं। हिंदी फिल्मों में ऐसी और भी खलनायिकाएं रही हैं जिन्होंने अपनी क्रूरता से नायकों की नाक में दम कर दिया था। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के किरदारों पर!
विज्ञापन

2 of 11
कर्ज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : सिमी ग्रेवाल
फिल्म : कर्ज (1980)
शुरुआत करते हैं सुभाष घई के निर्देशन में बनी वर्ष 1980 की फिल्म 'कर्ज' से। इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में सिमी ग्रेवाल बनीं खलनायिका। उन्होंने इस फिल्म में कामिनी वर्मा का किरदार निभाया है। कामिनी की शादी एक अमीर घर के लड़के मोंटी ओबेरॉय से होती है। कामिनी की नजर मोंटी के पैसे पर है इसलिए वह मोंटी को मार देती है। हालांकि, मोंटी का पुनर्जन्म होता है और वह कामिनी से उसके किए का बदला लेता है। उस समय में शायद महिलाओं को इतना बड़ा विलेन नहीं समझा जाता होगा इसलिए महिलाओं को ऐसे किरदारों में नहीं देखा गया। लेकिन, आजकल तो अभिनेत्रियां ऐसे किरदार खूब निभाती हैं।
विज्ञापन

3 of 11
गुप्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : काजोल 
फिल्म : गुप्त- द हिडेन ट्रुथ (1997)

चुलबुली अभिनेत्री काजोल को अक्सर पर्दे पर दिल खुश कर देने वाले रूप में देखा गया है। लेकिन राजीव राय की फिल्म 'गुप्त- द हिडेन ट्रुथ' में काजोल सबसे खूंखार महिला बनकर नजर आईं। काजोल का किरदार इस फिल्म में ईशा दीवान का है जो बॉबी देओल के किरदार साहिल सिन्हा से प्रेम करती है। यहां एक लव ट्रायंगल बनता है जब मनीषा कोइराला का किरदार शीतल चौधरी इन दोनों के बीच में आती है। कहानी में फिर शुरू होता है मौत का एक सस्पेंस वाला खेल। अपराध होते हैं लेकिन अपराधी का पता नहीं चलता। हालांकि, बाद में खुलासा होता है कि सबसे बड़ी अपराधी तो ईशा दीवान ही है।

4 of 11
कौन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : उर्मिला मातोंडकर 
फिल्म : कौन? (1999)

वर्ष 1999 में अनुराग कश्यप की लिखी हुई एक साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म रामगोपाल वर्मा ने बनाई जिसमें उन्होंने उर्मिला मातोंडकर को दिल दहला देने वाली एक सीरियल किलर दिखाया। इस फिल्म का शीर्षक है 'कौन?' और उर्मिला के साथ इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह। फिल्म एक ही जगह पर फिल्माई गई थी इसलिए यह फिल्म कलाकार और कर्मचारियों ने मात्र 15 दिन में ही पूरी कर ली थी। उर्मिला का किरदार ऐसा था जो अनजाने घर में लगातार हत्याओं को अंजाम देता है।
विज्ञापन

5 of 11
मकड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : शबाना आजमी 
फिल्म : मकड़ी (2002)

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकड़ी' कहानी तो वैसे दो जुड़वा बहनों की है लेकिन इनमें जुड़वा बहनों का सामना जिस विलेन से होता है उसका किरदार शबाना आजमी ने निभाया है। शबाना के किरदार का नाम मकड़ी है जो एक हवेली में रहती है। उस हवेली के आसपास रहने वाले लोग उस मकड़ी को एक डायन मानते हैं। मकड़ी के ही चंगुल में फंस जाती हैं दो जुड़वा बहनें चुन्नी और मुन्नी। फिर उन दोनों बहनों को मकड़ी के चंगुल से निकलने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 11
अरमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : प्रीति जिंटा 
फिल्म : अरमान (2003)

प्रीति जिंटा से खूबसूरत और चंचल दिखने वाली अभिनेत्री शायद ही कोई हो। लेकिन, हनी ईरानी की फिल्म 'अरमान' में प्रीति ने भी नकारात्मक किरदार में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देकर फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन पा लिया था। प्रीति का किरदार फिल्म में सोनिया कपूर का है जो अनिल कपूर के किरदार आकाश से प्रेम करती है। लेकिन आकाश का प्रेम तो सिर्फ ग्रेसी सिंह के किरदार नेहा माथुर के लिए है। सोनिया को नेहा से जलन होने लगती है इसलिए वह कुछ उल्टे सीधे रास्ते अपनाकर आकाश से शादी कर लेती है। वह आकाश का प्यार पाने के लिए हर हथकंडा अपनाती है लेकिन कामयाब नहीं हो पाती।
विज्ञापन

7 of 11
एतराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : प्रियंका चोपड़ा 
फिल्म : एतराज (2004)

सुभाष भाई ने वर्ष 2004 में एक और थ्रिलर ड्रामा फिल्म का निर्माण किया जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अमरीश पुरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म का निर्देशन किया अब्बास मस्तान की जोड़ी ने। यहां प्रियंका चोपड़ा ने सोनिया चोपड़ा का किरदार निभाया है जो एक बॉस है और अपने सहायक के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती है। हालांकि, जब वह मना करता है तो सोनिया उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर देती है। अंत में मामला पहुंचता है अदालत में। वैसे प्रियंका 'सात खून माफ' और हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में भी विलेन बन चुकी हैं।

8 of 11
इश्किया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : विद्या बालन 
फिल्म : इश्किया (2010)

विद्या बालन अपनी अदाकारी से लोगों को पहले ही चौंका चुकी हैं। इसलिए, अब वह कोई भी किरदार पर्दे पर आराम से निभा सकती हैं और किसी को आश्चर्य भी नहीं होता। ऐसा ही एक किरदार उन्होंने अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'इश्किया' में निभाया। कृष्णा वर्मा के किरदार में विद्या फिल्म के दो शातिर अपराधी इफ्तेखार और रज्जाक हुसैन को भी मात देती हैं। अपने शातिर दिमाग से कृष्णा अपने पति को भी नहीं छोड़ती जो एक गैंगस्टर होता है।

9 of 11
साहेब बीवी और गैंग्सटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : माही गिल 
फिल्म : साहेब बीवी और गैंगस्टर (2011)

हिंदी फिल्मों में माही गिल ने बहुत बड़ा नाम नहीं कमाया लेकिन तिग्मांशु धुलिया के निर्देशन में आई वर्ष 2011 की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में माही गिल फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन जीतने में सफल रहीं। उन्होंने यहां किरदार निभाया है माधवी देवी का जो जिम्मी शेरगिल के किरदार आदित्य प्रताप सिंह की पत्नी है। उसके संबंध आदित्य के यहां काम करने वाले एक आदमी बबलू से हैं। जब आदित्य माधवी की राह का रोड़ा बनने की कोशिश करता है तो वह उसे भी मार देती है। माही ने इस रोल में बहुत सारे बोल्ड सीन भी दिए।

10 of 11
राज 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : बिपाशा बसु 
फिल्म : राज 3 (2012)

बिपाशा बसु जैसी बोल्ड अभिनेत्री का भी खूंखार चेहरा विक्रम भट्ट की फिल्म 'राज 3' में देखने को मिला। बिपाशा ने इस फिल्म में शनाया शेखर का किरदार निभाया है जो कि एक अभिनेत्री है। शनाया को तब असुरक्षा महसूस होने लगती है जब एक और अभिनेत्री संजना कृष्णा फिल्मों में कदम रखती है। संजना का किरदार ईशा गुप्ता ने निभाया। अब शनाया संजना से जलती है इसलिए वह संजना की व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही जिंदगियां तबाह कर देना चाहती है। इसके लिए शनाया ने काले जादू का सहारा लिया।
विज्ञापन

11 of 11
एक थी डायन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री : कोंकणा सेन शर्मा 
फिल्म : एक थी डायन (2013)

हॉरर फिल्मों में ज्यादातर काम वीएफएक्स, कॉस्ट्यूम और रचनात्मक विभाग करता है। लेकिन, जब एक अच्छा कलाकार किसी डरावने किरदार में घुस जाए तो वह बिना किसी दूसरे की मदद से भी डराने की ताकत रखता है। ऐसा ही किरदार निभाया कोंकणा सेन शर्मा ने कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक थी डायन' में। इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। साथ ही उतनी ही सराहना पाई कोंकणा सेन शर्मा ने अपने अभिनय के लिए। फिल्म में कोंकणा की शैतानी हंसी लोगों को डरने पर और आत्माओं पर विश्वास करने पर मजबूर कर सकती है।

पढ़ें: शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्रियां दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा, एक की मौत तो अब भी बनी है मिस्ट्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें