सलमान खान
खबर आ रही है कि सलमान खान ने जोधपुर कोर्ट और सेशस कोर्ट से चार देशों की यात्रा करने की अनुमति मांगी है। आपको बता दें कि सेशन कोर्ट ने सलमान खान की बेल पर सुनवाई करते हुए सलमान खान को निर्देश दिया था कि उन्हें देश से बाहर जाने से पहले कोर्ट की परमिशन लेनी पड़ेगी। अब कोर्ट ने निर्देश का पालन करते हुए सलमान खान ने जोधपुर कोर्ट और सेशस कोर्ट से देश से बाहर जाने की अनुमति मांगी है। कोर्ट ने सलमान खान को देश से बाहर जाने की इजाजत भी दे दी है।