फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा सलमान समेत इन 5 बॉलीवुड एक्टर्स की किस्मत का फैसला, सभी पहुंचे जोधपुर

Thu, 05 Apr 2018 06:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
गुरुवार को बॉलीवुड के पांच एक्टर्स- सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम की किस्मत का फैसला सुनाया जाएगा। 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। इसके लिए सभी आरोपी जोधपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
saif ali khan - फोटो : PTI
सलमान खान भी अबू धाबी में फिल्म रेस-3 की शूटिंग पूरी कर भारत लौट आए हैं और वह भी कोर्ट में उपस्थित होंगे। इससे पहले 29 मार्च को जोधपुर सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में केस की अंतिम बहस पूरी की गई।
विज्ञापन

3 of 5
Tabu
इन एक्टर्स पर अक्टूबर 1998 को राजस्थान के कंकाणी गांव में दो काले हिरणों का अवैध शिकार करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि फिल्म की टीम उस दौरान राज्य में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रही थी।

4 of 5
Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे फिल्म प्रोड्यूजर और अपने पति गोल्डी बहल के साथ जोधपुर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि सलमान खान स्पेशल विमान से कोर्ट पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Neelam Kothari
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मामले की सह-आरोपी नीलम कोठारी अपने पति समीर सोनी के साथ जोधपुर पहुंचीं। समीर सोनी भी फिल्म और टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। गौरतलब है कि जोधपुर में काला हिरण शिकार मामले में स्थानीय विश्नोई समुदाय ने लूणी थाने में केस दर्ज कराया था। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान के खिलाफ चार केस दर्ज किए गए थे। उन पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किए गए थे। 31 अगस्त, 2007 को राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान को आर्म्स एक्ट के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें