फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के वकील को धमकी- 'पेशी पर आए तो जान से मार देंगे', सरकारी वकील ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

Sat, 07 Apr 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान और महेश बोरा
काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिए गए सलमान खान की जमानत पर अब शनिवार को सुनवाई होगी लेकिन उससे पहले सलमान खान के वकील महेश बोरा ने धमकी देने का आरोप लगाया है। सलमान खान के वकील का कहना है कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स और मैसेज मिल रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan
उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें एसएमएस और इंटरनेट कॉल के जरिए यह धमकी दी गई है कि शुक्रवार को सलमान खान की जमानत की सुनवाई के लिए कोर्ट ना जाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है कि अगर वह सलमान खान की जमानत को लेकर अदालत में जाएंगे तो जान से मारे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
salman khan
बता दें कि सलमान खान की जमानत पर सुनवाई के लिए उनके वकील महेश बोरा कोर्ट पहुंचे लेकिन फिलहाल सलमान खान को राहत नहीं मिल सकी। कोर्ट ने सलमान खान की जमानत पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान
महेश बोरा के आरोप के बाद सरकारी वकील का बयान आया है। उन्होंने इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बताया। बता दें कि सलमान खान जोधपुर की सेंट्रल जेल में इस समय कैदी नंबर 106 के तौर पर अपनी सजा काट रहे हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान की पहली रात परेशानियों के बीच आम कैदियों की ही तरह गुजरी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें