फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: क्या सच में खिलाए थे खून से सने चावल?, मृतक बीके गंजू के भाई ने बताई 'द कश्मीर फाइल्स' के इस सीन की पूरी सच्चाई

Sat, 26 Mar 2022 10:12 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को आम लोगों से लेकर सेलेब्स और राजनीति से जुड़े लोगों से सराहना मिल रही है। हालांकि, कुछ राजनेताओं ने इस पर सवाल भी उठाए हैं। कई ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद रोते लोगों को देखा जा सकता है। इस फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। कश्मीरों पंडितों पर बनी इस फिलम में एक ऐसा ही सीन है, जिसमें आतंकी एक महिला को उसके पति के खून से सने हुए चावल खाने पर मजबूर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीन इंजीनियर बीके गंजू की कहानी पर आधारित है। अब कई रिपोर्ट्स में सीन के पीछे की सच्चाई पर दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 3
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स में किया गया दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए अब बीके गंजू के भाई शिबन कृष्ण गंजू की बात सामने आ रही है। इन रिपोर्ट्स में वह कहते हैं कि बीके गंजू एमटीएनल में इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियर थे। जब उन्हें आतंकियों ने बेरहमी से मौत के घाट उतारा तो बीके गंजू की उम्र 35 साल के करीब थी। शिबन कहते हैं कि वह आज भी उस खूनी मंजर को भूला नहीं पाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिबन ने बताया कि एक दिन जब उनके भाई दफ्तर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, तभी चार लोग उनके घर में जबरन घुसे। इससे घबराकर वह चावल के ड्रम में छिप गए। जब आतंकियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या है सच्चाई?
शिबन से जब फिल्म के सीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और न ही उनकी भाभी ने ऐसा कुछ बताया है। हालांकि, उन्होंने इस बात को खारिज भी नहीं किया। शिबन ने यह भी कहा कि फिल्म के सीन के बारे में उन्हें उन लागों ने बताया, जिन्होंने यह फिल्म देखी थी। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के निर्देशक या टीम ने कभी भी गंजू के परिवार से कोई संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें