फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result: 2019 में ही तय हो गई थी यूपी में भाजपा की जीत, कंगना बोलीं- यही कहने के लिए मुझ पर कितने केस हो गए

Fri, 11 Mar 2022 05:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : Social media
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार राज्यों ने भाजपा ने एक बार फिर सत्ता हासिल की है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। यूपी में भाजपा के पूर्ण बहुमत से जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में पूरा जोश नजर आ रहा है। वहीं, कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो भाजपा की इस शानदार जीत पर काफी खुश हैं। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का नाम भी शामिल है। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना यूपी में योगी सरकार की वापसी से खासा उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पीएम मोदी, कंगना रणौत - फोटो : twitter: @narendramodi/ PTI
भाजपा की जीत से खुश कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने इंस्टा हैंडल पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें पीएम मोदी विरोधियों पर चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हें। वीडियो में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहते दिख रहे हैं कि 2019 में लोकसभा के चुनाव के बाद विपक्षी दल यह कहा करते थे कि 2019 के आम चुनाव के नतीजों में क्या है यह तो 2017 में ही यूपी चुनाव के परिणाम से तय हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 4
पीएम मोदी और कंगना रणौत - फोटो : Instagram
वीडियो में मोदी आगे कहते हैं कि क्या ये पॉलिटिकल ज्ञानी आज भी ऐसा कहने की हिम्मत करेंगे कि 2022 के नतीजे से 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम तय हो गए हैं? इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने अपनी बात भी रखी है। वीडियो के कैप्शन में कंगना ने लिखा है, 'मैं तो कब से कह रही हूं, ये कहने के लिए मुझ पर कितने केस भी हुए। लेकिन सत्य तो सत्य है...जय हिंद।'
विज्ञापन

4 of 4
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
'लॉकअप' की वजह से सुर्खियों में हैं कंगना
कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। इस समय कंगना एकता कपूर की वेब सीरीज 'लॉकअप' की वजह से चर्चा में हैं। इस शो को वह एक जेलर के रूप में होस्ट कर रही हैं। शो में अक्सर विवादों में रहने वाले सेलेब्रिटीज को हिस्सा बनाया गया है। कंगना की दो फिल्में धाकड़ और तेजस भी रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें