फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने की 'पद्मावती' पर बैन की मांग, वजह भी जान लें

Thu, 02 Nov 2017 12:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 6
padmavati
कांग्रेस से दो कदम आगे बढ़ते हुए अब बीजेपी ने 'पद्मावती' पर सीधे बैन लगाने की मांग कर डाली है। गुजरात बीजेपी के प्रवक्ता आईके जडेजा ने मांग की है कि या तो राज्य में फिल्म की रिलीज टाली जाए या इस पर प्रतिबंध लगे। इसके अलावा पार्टी चाहती है कि बिना प्री-स्क्रीनिंग के यह फिल्म प्रदर्शित न की जाए। 
पढ़ें: दीपिका पादुकोण के ट्वीट के बाद एक्शन में आई पुलिस, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
 
विज्ञापन

2 of 6
Padmavati Trailer
बीजेपी का कहना है कि इतिहास के मुताबिक पद्मावती और खिलजी की मुलाकात कभी हुई ही नहीं। ऐसे में फिल्म की कहानी को लेकर राजपुत समुदाय के बीच नाराजगी है। 

'पद्मावती' दीपिका से पूछा, 'कितनी फीस लेती हैं आप', दिया ऐसा जवाब, हो गई बोलती बंद
 
विज्ञापन

3 of 6
sanjay leela bhansali padmavati
जडेजा ने कहा, 'गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में फिल्म में किसी भी तथ्य के साथ छेड़छाड़ से समुदाय विशेष की भावनाएं आहत होंगी। इससे राज्य में तनाव हो सकता है। लिहाजा, फिल्म पर या तो प्रतिबंध लगे या चुनाव के बाद फिल्म रिलीज की जाए।'

4 of 6
padmavati
बीजेपी ने इस सिलसिले में चुनाव आयोग को चिट्ठी भी लिखी है। पार्टी ने यह मांग भी की है कि रिलीज से पहले फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग रखी जाए और पहले राजपूत समुदाय के प्रतिनिधियों को फिल्म दिखाई जाए।
विज्ञापन

5 of 6
padmavati
गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावती' देशभर में 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। वहीं गुजरात में 9 से 14 दिसंबर तक चुनाव होने हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने धमकी दी थी कि गुजरात में रिलीज से पहले फिल्म क्षत्रीय समुदाय के प्रतिनिधियों को दिखाई जाए वर्ना हिंसक प्रदर्शन होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पद्मावती - फोटो : SELF
इससे पहले गुजरात के सूरत में स्थित एक मॉल में फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए एक रंगोली बनाई गई थी जिसे राजपूत करणी सेना के सदस्यों से तथाकथित रूप से बर्बाद कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें