फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल आज गुरदासपुर में करेंगे नामांकन, पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा भी भरेंगे पर्चा

Mon, 29 Apr 2019 07:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunny deol, shatrughan sinha - फोटो : social media
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भाजपा उम्मीदवार सनी देओल पंजाब में गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी करेंगे। इस मौके पर भाई बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र भी मौजूद रहेंगे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा भी आज पटना साहिब से पर्चा भरेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल
सनी देओल के साथ विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे। हाल ही में पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
sunny deol pm modi
रविवार को सनी देओल ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने सनी देओल के साथ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, 'सनी देओल के बारे में जिस बात ने मुझे प्रभावित किया वो है उनकी विनम्रता और एक बेहतर भारत को लेकर उनका पैशन ।'

4 of 5
sunny deol - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आगे लिखा, 'उनसे मिलकर बेहद खुशी हुई । हम सब गुरदासपुर से उनकी जीत की उम्मीद कर रहे हैं ।' इसके अलावा पीएम मोदी ने सनी देओल की फिल्म 'गदर' का फेमस डायलॉग भी ट्वीट किया । उन्होंने लिखा, 'हम दोनों ही मानते हैं कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा ।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल)
वहीं नामांकन से एक दिन पहले रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना सिटी का दौरा कर तख्त हरमंदिर में पहुंचकर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेका और अपनी जीत की दुआएं मांगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें