फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी ने जब पहली बार खोला था सौतेले बेटे सनी देओल के साथ संबंधों का राज

Sun, 14 Apr 2019 06:59 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी - फोटो : ANI
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने पहली बार अपने सौतेले बेटे के बारे में खुलकर बात की है। अबतक अंदाजा लगाया जाता रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते सहज नहीं हैं। यही नहीं, दोनों ही इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखते रहे हैं। लेकिन अब हेमा मालिनी ने कुछ कहा है। जानें, क्या...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परिवार के साथ हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने अपनी बॉयोग्राफी की रिलीजिंग के समय इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। हेमा मालिनी ने कहा कि लोग हमारे संबंधों के बारे में अलग अलग तरह की अटकलें लगाते रहते हैं। पर जो भी अटकलें लोग लगाते हैं कि दोनों में सबकुछ सही नहीं है, वो पूरी तरह से गलत है। जानें, हेमा ने आगे क्या कहा...
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी के चुनाव प्रचार करते फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने कहा कि सनी देओल के साथ मेरे रिश्ते हमेशा बेहतर रहे हैं। यहां तक कि जब मेरा एक्सीडेंट(2015) हुआ, तो सनी देओल मेरे घर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति रहे। यही नहीं, उन्होंने बाकायदा डॉक्टरों से भी बातचीत की और उन्होंने निर्देश भी दिए। हेमा मालिनी ने आगे भी काफी कुछ कहा...

4 of 5
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने कहा कि लोग ये सोचते रहे कि वो मेरा सौतेला बेटा है। इसलिए दोनों के बीच बातचीत तक नहीं होती। जानें, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कब की शादी, और सनी देओल के साथ क्या है उनका रिश्ता...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hema malini
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1979 में शादी की थी। दोनों पहले कई फिल्मों में साथ कर चुके थे। यही नहीं, हेमा से शादी से पहले धर्मेंद्र परकाश कौर से शादी कर चुके थे और सनी-बॉबी समेत उनके 4 बच्चे भी थे। हेमा-धर्मेंद्र की दो बेटियां आहना और ऐशा देओल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें