बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री अमृता सिंह ने फिल्मों की आयरन लेडी के तौर पर मशहूर हुई। अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर जादू चलाने वाली अमृता ने दिल तो बहुत लगाया लेकिन कोई भी प्यार सफल नहीं हो पाया। इंडस्ट्री में उनके अफेयर के बहुत चर्चे रहे। लेकिन बार-बार प्यार मिलने के बाद भी अमृता अकेली ही रह गईं। आज अमृता सिंह का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन
B'day Spl : अमृता सिंह ने बार-बार किया प्यार पर रह गईं अकेली, चले अफेयर के चर्चे
2 of 7
अमृता सिंह ने साल 1983 में फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल भी नजर आए थे। फिल्म हिट रही और दर्शकों ने दोनों को बेहद पसंद किया। इस फिल्म में दोनों के बीच एक बोल्ड सीन भी फिल्माया गया था जो उस समय के लिए आम बात नहीं थी। दोनों की ये पहली फिल्म थी और दोनों ने फिल्म में इस तरह का सीन देकर दर्शकों को हैरान कर दिया था।
विज्ञापन
B'day Spl : अमृता सिंह ने बार-बार किया प्यार पर रह गईं अकेली, चले अफेयर के चर्चे
3 of 7
इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया। इंडस्ट्री में दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी। अमृता भी सनी के साथ बहुत खुश नजर आती थीं। वो इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थी। लेकिन सनी से शादी की बात करने पर वो अमृता से खुलकर बात नहीं करते थे।
B'day Spl : अमृता सिंह ने बार-बार किया प्यार पर रह गई अकेली, चले अफेयर के चर्चे
4 of 7
ऐसा करने से अमृता को सनी पर शक होने लगा और उन्होंने सनी देओल के बारे में जांच-पड़ताल शुरु कर दी। इसके बाद पता चला की सनी ने पूजा नामक एक लड़की के साथ पहले ही इंग्लैंड में शादी कर ली थी। इस घटना के बाद सनी और अमृता एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
B'day Spl : अमृता सिंह ने बार-बार किया प्यार पर रह गईं अकेली, चले अफेयर के चर्चे
5 of 7
सनी देओल के बाद अमृता का नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री के साथ जुड़ा। रवि शास्त्री के जादुई व्यक्तित्व के चलते अमृता सिंह उन्हें दिल दे बैठी थीं। दोनों की अफेयर के किस्से मीडिया में सुर्खियां बटोरने लगे थे। आपको बता दें कि प्यार इतना परवान चढ़ रहा था कि अमृता स्टेडियम में शास्त्री का सपोर्ट करने के लिए पहुंचने लगी थीं।
विज्ञापन
B'day Spl : अमृता सिंह ने बार-बार किया प्यार पर रह गईं अकेली, चले अफेयर के चर्चे
6 of 7
शारजहां में हुए एक मैच में रवि शास्त्री की हर हिट पर अमृता सिंह स्टेडियम में झूमती नजर आईं थीं। वो रवि शास्त्री को चियर करने पहुंची थीं। इसके बाद दोनों सार्वजनिक रूप से एक दूसरे के साथ नजर आने लगे। खबर आ रही थी कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते दोनों में तकरार हो गई और दोनों अलग हो गए। रवि शास्त्री ने साल 1990 में ऋतु सिंह से शादी कर ली थी।
B'day Spl : अमृता सिंह ने बार-बार किया प्यार पर रह गईं अकेली, चले अफेयर के चर्चे
7 of 7
इसके बाद अचानक अमृता की जिदंगी में अभिनेता सैफ अली खान की एंट्री हुई। आपको बता दें कि सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे। दोनों ने कुछ समय एकसाथ बिताने के बाद शादी करने का फैसला किया और साल 1991 में दोनों ने शादी कर ली थी। सैफ ने शादी के बाद कुछ समय तक अपने फिल्मी करियर पर रोक लगा दी थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी सारा और बेटा इब्राहिम। लेकिन सैफ और अमृता के बीच भी दरार आ गई और 13 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली है और दोनों का एक बेटा तैमूर है।