फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रजा मुराद ने जीनत अमान को छूने से कर दिया था मना, ऐसे फिल्माया गया उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल सीन

Mon, 23 Nov 2020 09:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजा मुराद और जीनत अमान - फोटो : फाइल फोटो
अपनी दमदार आवाज और अदाकारी से बॉलीवुड में जगह बनाने वाले अभिनेता रजा मुराद का जन्म 23 नवंबर 1950 को उत्तर प्रदेश रामपुर में हुआ था। 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले रजा मुराद ने भोजपुरी और कई स्थानीय भाषाओं में भी अपना हुनर दिखाया। एक किस्सा रजा की जिंदगी से जुड़ा हुआ है, जब उन्होंने जीनत अमान को छूने मना कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
डाकू हसीना - फोटो : फाइल
ये किस्सा साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म डाकू हसीना से जुड़ा हुआ है। ये फिल्म एक महिला डकैत पर आधारित थी, जिसका शारीरिक शोषण होता है। इसके बाद वह बदला लेने के बंदूक उठा लेती है और डकैत बन जाती है। फिर वह अपने साथ हुई ऐसी हरकत करने वालों से बदला लेती है।
विज्ञापन

3 of 5
रजा मुराद - फोटो : फाइल
फिल्म में रजा मुराद और जीनत अमान के बीच एक सीन फिल्माया जाना था। इस सीन में रजा को जीनत के साथ जबरदस्ती करनी थी। जब डायरेक्टर ने उनसे ऐसा करने को कहा तो रजा मुराद ने जीनत को छूने से भी मना कर दिया। निर्देशक ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें। 

4 of 5
रजा मुराद और जीनत अमान - फोटो : फाइल
दरअसल जीनत अमान और रजा मुराद रिश्तेदारा हैं। इस वजह से उन्होंने इस सीन के लिए मना कर दिया था। काफी समझाने के बाद भी जब रजा नहीं माने तो जीनत ने उनसे बात की। तब जीनत ने समझाया कि बतौर एक्टर हमें रिश्ते नहीं बल्कि अपना काम देखना चाहिए। एक्टिंग के दौरान अभिनेता अपना किरदार निभाता है। जीनत की बात रजा को समझ आ गई और वो ये सीन करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला
अपने एक इंटरव्यू में रजा मुराद ने बताया था कि फिल्म साइन करने से पहले उन्हें निर्देशक ने इस सीन के बारे में बताया गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें याद नहीं था। जीनत अमान के साथ फिल्माया गया ये सीन उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था।

ताहिरा ने शेयर की कॉलेज के दिनों की तस्वीर, खुद को देखकर आयुष्मान बोले- कितना बेवकूफ था

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें