फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: जब निर्वस्त्र हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे शशि कपूर, खूब मचा था बवाल

Sun, 19 Mar 2017 02:15 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 7
श्‍ाशि कपूर
बॉलीवुड के लेजेंड कहे जाने वाले शशि कपूर आज अपना 79वां बर्थडे मना रहे हैं। कई ब्लॉकबस्टर देने वाले शशि कपूर आज भले ही गुमनामी की जिंदगी जी रहे हों लेकिन एक समय पर वो करोड़ों दिलों की धड़कन हुआ करता थे। शशि ने करीब 100 फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर हिट रहीं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई 'साइड स्ट्रीट' थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था।
विज्ञापन

B'Day Spl: जब न्यूड हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे शशि कपूर, खूब मचा था बवाल

2 of 7
श्‍ाशि कपूर
एक ओर जहां शशि कपूर ने कई हिट फिल्में दी थीं वहीं उनकी कुछ विवादित फिल्में भी रहीं। शशि की कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्मों में सबसे पहला नाम कोनरॉट रुक्स की फिल्म 'सिद्धार्थ' का आता है। इस फिल्म में कई आपित्तिजनक सीन थे। लेकिन फिल्म की लीड हीरोइन सिमि गरेवाल और शशि कपूर ने बड़ी ही बोल्डनेस से इन सीन्स को किया। ये ‌फिल्म अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

B'Day Spl: जब न्यूड हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे शशि कपूर, खूब मचा था बवाल

3 of 7
श्‍ाशि कपूर
एक सीन में सिमी गरेवाल न्यूड हुई थीं और शशि कपूर को उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े होना था। ये सीन दो अंग्रेजी पत्रिकाओं के कवर पेज पर छपा था। जिस पर जमकर बवाल मचा था। यहां तक कि मामला अदालत तक पहुंच गया था। इस फिल्म में सिमी ने न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। यह बॉलीवुड का पहला न्‍यूड सीन था।

B'Day Spl: जब न्यूड हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे शशि कपूर, खूब मचा था बवाल

4 of 7
श्‍ाशि कपूर
शशि कपूर के साथ सिमी के इन सीन्स की वजह से इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली थी। इसी के साथ एक और फिल्म का किस्सा खुद शशि कपूर ने अपने इंटरव्यू में सुनाया था। ये किस्सा फिल्म 'त्रिशूल' का है। जब यश चोपड़ा अपनी फिल्म ‘त्रिशूल’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे और उनकी ये तलाश पूनम ढिल्लन पर पूरी हुई।
विज्ञापन

B'Day Spl: जब न्यूड हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे शशि कपूर, खूब मचा था बवाल

5 of 7
श्‍ाशि कपूर
पूनम उन दिनों कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं इसलिए उन्हें फिल्मों में काम करने का ना तो कोई अंदाजा था और ना ही अनुभव। लेकिन यश चोपड़ा पूनम की खूबसूरती से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें त्रिशूल में संजीव कुमार, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे नामचीन सितारों के साथ काम करने का मौका दिया।
विज्ञापन

B'Day Spl: जब न्यूड हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे शशि कपूर, खूब मचा था बवाल

6 of 7
श्‍ाशि कपूर
इस फिल्म के एक सीन में शशि कपूर को पूनम ढिल्लन को थप्पड़ मारना था। इस सीन के लिए जैसे ही यश चोपड़ा ने एक्शन बोला शशि कपूर ने पूनम ढिल्लन को जोरदार तमाचा जड़ दिया। दरअसल, शशि कपूर चाहते थे कि सीन में पूनम का रिएक्शन एकदम असली लगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। बाद में शशि कपूर ने ये सारी बात पूनम को बताई और थप्पड़ मारने के लिए उनसे माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day Spl: जब न्यूड हीरोइन के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए थे शशि कपूर, खूब मचा था बवाल

7 of 7
श्‍ाशि कपूर
शशि कपूर फिलहाल लाइम लाइट से दूर रहते हैं। शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कई यादगार फिल्में कीं। शशि अमिताभ से 8 साल बड़े थे लेकिन हर फिल्म में वो उनके छोटे भाई का किरदार निभाते थे। उस समय शशि की डिमांड इतनी थी कि एक साथ 6 फिल्मों की शूटिंग किया करते थे। शशि कपूर के डायलॉग डिलीवरी का तरीका जबरदस्त था। उनका एक डायलॉग 'मेरे पास मां है' कभी नहीं भुलाया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें