फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड से पहले इस वीडियो में नजर आईं थीं प्रियंका, बर्थडे पर जानिए अनसुनी बातें

Thu, 18 Jul 2019 11:32 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
18 जुलाई को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। 1982 में प्रियंका चोपड़ा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। प्रियंका ने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम बल्कि, एलबम्स, मॉडलिंग और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। प्रियंका हाल फिलहाल में 'द स्काई इज पिंक' के शूट में बिजी है। वहीं वो पति निक के साथ भी खूब एन्जॉय कर रही हैं और फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। खैर ये सभी बातें तो हर कोई जानता है लेकिन इस स्टोरी में हम आपको बताते हैं एक्ट्रेस के बारे में कुछ 8 अनसुनी बातें/किस्से....
विज्ञापन

2 of 9
Priyanka Chopra and Madhu Chopra - फोटो : instagram
1. प्रियंका चोपड़ा शुरू में क्रिमिनल साइकोलॉजी पढ़ना चाहती थीं। लेकिन धीरे-धीरे उनका मन एक्टिंग की ओर भागने लगा। वहीं पढ़ाई के दौरान अमेरिका के स्कूल में उन्हें रंगभेद टिप्पणी भी झेलनी पड़ी थीं। स्कूल में प्रियंका को कई बार 'ब्राउनी' कहकर बुलाया जाता था।
विज्ञापन

3 of 9
akshay priyanka
2. प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार के साथ 2005 में रिलीज हुई फिल्म वक्त: द रेस अगेन्स्ट टाइम में काम किया था। फिल्म में एक होली सॉन्ग है- डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली। इस गाने के शूट के दौरान प्रियंका का पैर एक बिजली के तार पर पड़ गया था जिससे उन्हें करंट लग गया था। जिसके बाद प्रियंका को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया था।

4 of 9
MISS WORLD
3. मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले ही प्रियंका चोपड़ा दलेर मेहंदी के साथ एक गाने में काम कर चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका दलेर के गाने 'सजन मेरे सतरंगिया' में काम कर चुकी हैं। वहीं इसके बाद ही उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
विज्ञापन

5 of 9
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
4. 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय नजर आए थे। लेकिन यह फिल्म ऐश्वर्या से पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुई थी। लेकिन डेट्स इश्यू के चलते वो ये फिल्म नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

6 of 9
Priyanka Chopra - फोटो : social media
5. न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया था कि वो अपने खाने पीने के शौक को कम नहीं करती हैं। वहीं उनकी बॉडी टाइप ऐसा है कि वो जल्दी मोटी भी नहीं होती हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने बताया था कि वो हमेशा अपने बैग में कैंडी रखती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Priyanka Chopra - फोटो : social media
6. मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने खुद कंटेस्ट के लिए अपना नाम नहीं दिया था। दरअसल प्रियंका को ऐसे शोज में जाने के लिए उनके माता-पिता प्रोत्साहित करते थे और साथ ही साथ वो ही नाम भर देते थे। 

8 of 9
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
7. प्रियंका एक्टिंग के लिए कितनी पैशेनेट हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिता अशोक चोपड़ा के निधन के कुछ दिन बाद ही वो फिल्म सेट पर पहुंच गई थीं और फिल्म मेरी कॉम का शूट शुरू किया था।
विज्ञापन

9 of 9
विजय और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
8. प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म एक तमिल मूवी थी। फिल्म का नाम थमिज़हन है। फिल्म में लीड किरदार एक्टर विजय ने निभाया था। 
(सभी बातें और किस्से कॉस्मोपॉलिटन की एक रिपोर्ट के मुताबिक हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें