डार्क एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस नंदिता दास ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। जानिए उनके जन्मदिन पर कुछ अनोखे किस्से।
पढ़ें:- 'किंग खान' की पार्टी में पहुंची रनबीर कपूर की ये दो एक्स, नहीं देखी एक-दूसरे की भी शक्ल
विज्ञापन
2 of 7
nandita das
नंदिता दास को इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। नंदिता के खेमे में ढेरों बेहतरीन फिल्में हैं। वो एक एक्टर के साथ डायरेक्टर भी हैं। नंदिता को खासकर 'फायर', 'अर्थ' और 'बवंडर' जैसी फिल्मों की वजह से जाना जाता है।
पढ़ें:- रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने क्यों बना रखी है दूरी, सामने आई असली वजह
विज्ञापन
3 of 7
nandita das
डायरेक्टर के तौर पर नंदिता ने 'फिराक' जैसी बेहतरीन फिल्म दी है। नंदिता की इस फिल्म ने कई राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीते थे। नंदिता पहली ऐसी भारतीय हैं जिन्हें इंटरनेशनल वुमेन्स फोरम के हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
4 of 7
नंदिता दास ने लिया तलाक का फैसला
- फोटो : ANI
आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर खान की फिल्म 'लगान' के लिए पहले नंदिता दास को ही लीड रोल में लिया जा रहा था। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि ये रोल ग्रेसी सिंह को मिल गया। साथ ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी नंदिता को अपनी फिल्म 'अक्स' में कास्ट किया था। लेकिन बाद में नंदिता ने ही ये फिल्म करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
nandita das
इस बारे में नंदिता का कहना था कि मेकर्स ने उनका रोल वैसा नहीं रखा जैसा पहले बताया गया था। शर्तों के अनुसार उनको फिल्म में कम जगह दी गई थी। बहुचर्चित फिल्म 'वॉटर' के लिए पहले अक्षय कुमार, नंदिता और शबाना आजमी को लिया गया था। फिल्म की स्क्रिप्ट के मुताबिक तीनों ने अपने बाल भी मुंडवा दिए थे।
विज्ञापन
6 of 7
nandita das
लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को ही बदल दिया गया। 1998 में दीपा मेहता ने नंदिता दास और शबाना आजमी को लेकर फिल्म 'फायर' बनाई थी। इस फिल्म में नंदिता ने शबाना आजमी के साथ लिप-लॉक सीन दिया था। जिसके बाद नंदिता की दर्शकों ने खूब आलोचना की थी।
इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'अर्थ 1947' में नंदिता थीं। एक सीन में आमिर के सामने वे राहुल खन्ना के साथ इंटीमेट सीन देती हैं। नंदिता दास ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी 2002 में सौमाया सेन से हुई थी। लेकिन आपसी झगड़े के चलते 2009 में नंदिता ने सौमाया से तलाक ले लिया था। इसके बाद नंदिता ने 2010 में सुबोध मस्कारा से शादी की। अब दोनों का एक बेटा विहान भी है।