90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपने तीन दशक से भी लंबे करियर में सफलता के वो आयाम छूए, जो एक आम इंसान के लिए छू पाना जरा मुश्किल है। माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में दर्जनों हिट फिल्में दीं और दर्जनों अवॉर्ड जीते।
विज्ञापन
2 of 6
Madhuri Dixit
उन्हें हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए पद्म श्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। क्या आप जानते हैं कि माधुरी को मिलने वाले स्टारडम के पीछे किसका हाथ है ?
विज्ञापन
3 of 6
Birthday Special: Madhuri Dixit is fan of fans
- फोटो : facebook
माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से की, लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली और यहीं से उनका स्ट्रगल चालू हो गया। अपनी पहचान बनाने के चक्कर में माधुरी ने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया लेकिन कोई पहचान नहीं मिली।
4 of 6
माधुरी दीक्षित
आखिरकार 1988 में माधुरी दीक्षित के करियर में वो मौका आया जब उन्हें स्टारडम का स्वाद चखने को मिला और ये मौका मिला फिल्म 'तेजाब' के रूप में। इस फिल्म में माधुरी अनिल कपूर के अपोजिट लीड रोल में नजर आईं। रिलीज होते ही ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसने माधुरी को रातोंरात बड़ी स्टार बना दिया। इस फिल्म को चार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। यही वो फिल्म थी जिसके लिए माधुरी को बेस्ट एक्ट्रेस का पहला नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन
5 of 6
माधुरी दीक्षित
क्या आप जानते हैं कि फिल्म 'तेजाब' के लिए माधुरी दीक्षित पहली पसंद नहीं थीं? इस फिल्म के लिए पहले मीनाक्षी शेषाद्रि को साइन किया गया था, लेकिन कम फीस और शूटिंग के लिए टाइम ना हो पाने की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाईं और फिर उनकी जगह माधुरी दीक्षित को साइन किया गया।
बस यहीं से माधुरी के करियर को नई उड़ान मिल गई जो आने वाले कई सालों तक जारी रही। इस फिल्म के बाद माधुरी ने दिन-दोगुनी, रात-चौगुनी सफलता पाई और अपना नाम हिंदी सिनेमा की सफलतम अभिनेत्रियों की लिस्ट में दर्ज करवाया। आज भी लोग उनकी हर अदा और एक्टिंग के कायल हैं।